फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Cast Fees From Pawan Kalyan to Sreeleela rashi khanna What Actors Charged report

150 करोड़ के बजट में बनीं 'उस्ताद भगत सिंह'? पवन कल्याण ने चार्ज की कितनी फीस, जानें श्रीलीला-राशि के बारे में

Thu, 19 Mar 2026 06:35 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 19 Mar 2026 06:35 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Cast Fees: 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर चौंकाने वाली रकम सामने आई है। जानिए पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Cast Fees From Pawan Kalyan to Sreeleela rashi khanna What Actors Charged report
पवन कल्याण - फोटो : X

विस्तार

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित पवन कल्याण की इस फिल्म में श्रीलीला और राशि खन्ना मुख्य अभिनेत्रियां हैं। जानिए पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

विज्ञापन

कलाकारों की कथित फीस

  • पवन कल्याण - फिल्म के मुख्य हीरो पवन ने सिर्फ नाममात्र का एडवांस लिया और कोई ज्यादा फीस नहीं मांगी। निर्माताओं के साथ अच्छे रिश्ते की वजह से उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये लिए हैं।
  • श्रीलीला- फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रीलीला ने इस फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।
  • राशि खन्ना- अभिनेत्री राशि खन्ना ने इस पिल्म के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये के आसपास फीस ली है।
  • देवी श्री प्रसाद- संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने गानों के लिए कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये लिए। 
  • थमन एस बैकग्राउंड स्कोर का काम थमन एस ने संभाला है। इस फिल्म के लिए उन्हें 1 से 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं।
  • हरीश शंकर- इस फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने इस फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये लिए हैं।
  • आर. पार्थिबन- इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए आर. पार्थिबन की फीस के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कल्याण और हरीश शंकर का साथ
'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर की 14 साल बाद वापसी है। दोनों ने पहले 'गब्बर सिंह' जैसी हिट फिल्म दी थी। यहां पवन कल्याण एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जो बड़े-बड़े दुश्मनों से टकराते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म में एक भ्रष्ट और सत्ता का नेता (आर. पार्थिबन) मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश रचता है। उसका बेटा जंगल में गायब हो जाता है। तब पवन कल्याण द्वारा निभाया गया उस्ताद भगत सिंह, एक निडर पुलिस अधिकारी की एंट्री होती है। वह भ्रष्टाचार से लड़ता है, अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है और कई मुश्किलों का सामना करता है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', जानिए कब और कहां देख सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed