फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thunivu actor Ajith Kumar fan jumped in excitement from a slow moving lorry succumbed to injuries

Ajith Kumar: साउथ अभिनेता अजीत कुमार के फैन ने 'थुनिवु' देखने के बाद लॉरी से लगाई छलांग, मौत

Wed, 11 Jan 2023 10:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 11 Jan 2023 10:06 AM IST
सार

साउथ अभिनेता अजित कुमार के एक फैन भरत कुमार चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास थुनिवु फिल्म देखने के बाद वापस लौट रहे थे। अति उत्साह में वह एक चलती लॉरी के सामने कूद गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई है।

 

विज्ञापन
Thunivu actor Ajith Kumar fan jumped in excitement from a slow moving lorry succumbed to injuries
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ में एक तरफ जहां अगले सुपरस्टार के लिए जंग चल रही है, दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आपस में भिड़ पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अभिनेता अजित कुमार के एक फैन भरत कुमार चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास थुनिवु फिल्म देखने के बाद वापस लौट रहे थे। अति उत्साह में वह चलती लॉरी से कूद गए। इस वजह से वह घायल हो गए थे, लेकिन अब उस फैन की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि ये मामला चेन्नई के पूनमल्ली राजमार्ग का है। अजीत कुमार के फैन भरत कुमार रात 1 बजे का उनकी फिल्म थुनिवु का शो देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान वह अति उत्साह में चलती लॉरी से कूद गए। हालांकि लॉरी की स्पीड धीमी थी, इस वजह से पहले तो उनको चोटें आई थीं, लेकिन अब फैन की मौत हो गई है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर साउथ में सुपरस्टार की जंग लड़ी जा रही है। आलम यह है कि साउथ में आज रिलीज हुईं दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। यहां बात हो रही है थलपति विजय और अजित कुमार की। एक तरफ अजित कुमार के फैंस विजय थलपति विजय स्टारर फिल्म 'वरिसु' के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। तो वहीं, थलपति विजय के फैंस अजित कुमार अभिनीत फिल्म 'थुनिवु' के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। बता दें कि दोनों ही फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed