Leo: लियो का ट्रेलर आने पर दलपति विजय के फैंस ने जमकर मचाया थिएटर में उत्पात! वीडियो हुआ वायरल
लियो एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी हैं।
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लियो का ट्रेलर आ गया। इस बीच दलपति विजय के फैंस पर चेन्नई के रोहिणी थिएटर्स पर नुकसान का आरोप लगाया गया है। दरअसल, लियो के ट्रेलर के एक थिएटर में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस दौरान इसे देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसक थिएटर में एकत्र हुए थे। अपने पसंदीदा सुपरस्टार को स्क्रीन पर ये प्रशंसक बेकाबू हो गए।
इन फैंस के बाहर निकलने के बाद बड़ी संख्या थिएटर की सीट टूंटी नजर आईं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें थिएटर हॉल में गंदगी फैली हुई थी और कुछ सीटें फटी हुई थीं। बता दें कि इससे पहले दिन में प्रशंसकों ने थिएटर से वीडियो साझा करके बताया कि लियो ट्रेलर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। वीडियो में थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा देखी गई, जो दरवाजे खुलने का इंतजार कर रही थी। कुछ प्रशंसकों ने थिएटर के अंदर के वीडियो भी साझा किए, जिससे पता चला कि कमरा विजय के लिए हूटिंग और जयकार करने वाले प्रशंसकों से भरा हुआ था।
This is how fans spoil the name of #ThalapathyVijay. #Rohini theatre arranged trailer screening for #Leo and they destroyed whole theater set up😬🤦♂️#LeoTrailerDay Disappointed#LeoTrailer#ArjunSarja #RohiniTheatre pic.twitter.com/VGTuf8CvaK
— Karthik (@Karthik93583612) October 5, 2023
फिल्म की बात करें तो लियो एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी हैं। रत्ना कुमार और धीरज वैद्य ने लोकेश कनगराज के साथ पटकथा लिखी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और इसकी सिनेमैटोग्राफी और संपादन क्रमशः मनोज परमहंस और फिलोमिन राज ने संभाला है। यह 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।