फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   taraka ratna is in critical coma junior ntr reached hospital to meet his cousin for health update

Tarak Ratna: अभी भी कोमा में हैं जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई, तारक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अभिनेता

Sun, 29 Jan 2023 06:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 29 Jan 2023 06:52 PM IST
सार

तारक रत्न अपने चचेरे भाई नारा लोकेश की पदयात्रा में शामिल होने के लिए  पहुंचे थे। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गए तो तुरंत अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अभिनेता के चाचा और दिग्गज एक्टर  नंदमुरी बालकृष्ण ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह कोमा में हैं। 

विज्ञापन
taraka ratna is in critical coma junior ntr reached hospital to meet his cousin for health update
तारक रत्न, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता जूनियर एनटीआर के भाई नंदामुरी तारक रत्न को बीते शुक्रवार एक रैली में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में तो कहा जा रहा था कि वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे, लेकिन बाद में पता चला था कि उनको दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत का हाल जानने के लिए उनके चचेरे भाई जूनियर एनटीआर और कल्याण राम बैंगलोर के अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन


रैली के दौरान हुए बेहोश
बता दें कि तारक रत्न अपने चचेरे भाई नारा लोकेश की पदयात्रा में शामिल होने के लिए  पहुंचे थे। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गए तो तुरंत अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अभिनेता के चाचा और दिग्गज एक्टर  नंदमुरी बालकृष्ण ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह कोमा में हैं। 
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Farah Khan: फराह खान ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, बोलीं- बैकग्राउंड डांसर जैसे पहनते हैं कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आए नजर
बता दें कि तारक रत्न दिग्गज अभिनेता और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नंदामुरी तारक रामा राव के पोते भी हैं। तारक रत्न ने साल 2003 की रोमांस फिल्म 'ओकाटो नंबर कुर्राडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल निभाया। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed