फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Taraka Ratna Demise Actor Wife Alekhya Reddy falls ill after her husband death as per reports

Taraka Ratna: तारक रत्न के निधन के बाद गहरे सदमे में उनकी पत्नी, दो दिन से नहीं खाया खाना

Mon, 20 Feb 2023 02:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Feb 2023 02:13 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार 20 फरवरी को तारक रत्न का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Taraka Ratna Demise Actor Wife Alekhya Reddy falls ill after her husband death as per reports
तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का 18 फरवरी को निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक में लोग शोक में डूब गए थे। जानकारी के मुताबिक एक राजनीतिक रैली के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पदयात्रा के दौरान वह अचानक गिर पड़े थे।  नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें नारायण हृदयालय में आगे के इलाज के लिए बेंगलुरू ले जाया गया था। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaideep Ahlawat: 'एन एक्शन हीरो' फ्लॉप होने से नाराज थे जयदीप अहलावत, दर्शकों के लिए बोल दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार 20 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तारक रत्न के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक के निधन से उनकी पत्नी आलेख्या रेड्डी गहरे सदमे में हैं और कथित तौर पर बीमार पड़़ गई हैं। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया गया है कि आलेख्या ने पिछले दो दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। बता दें कि तारक रत्न के निधन पर कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kantara 2: 'कांतारा 2' में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत? ऋषभ शेट्टी ने बातों-बातों में कर दिया बड़ा खुलासा

पीएम मोदी ने भी उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे साउथ सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया था। साल 2002 में उन्होंने 'ओकाटो नंबर कुर्राडु' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नाम नहीं कमा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed