क्या काम छोड़कर तृषा के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंचे सीएम विजय? वायरल वीडियो देखकर दंग रह गए फैंस
Vijay thalapathy And Trisha Krishnan Viral Video: तमिलनाडु के नए सीएम और अभिनेता विजय थलापति का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ, जिसमें वह करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा के साथ आईपीएल मैच देख रहे हैं। क्या सच में काम छोड़कर तृषा के साथ वक्त गुजार रहे हैं सीएम विजय?
विस्तार
साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता विजय थलापति अब तमिलनाडु के नए सीएम हैं। उन पर राज्य को चलाने की जिम्मेदारी है। लेकिन फैंस ने एक वायरल वीडियो में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में करीबी दोस्त तृषा के साथ देखा। इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
क्या है विजय और तृषा के वायरल वीडियो का सच?
वायरल वीडियो में मैच कमेंटटर विजय का नाम लेते हुए कहता है, ‘सीएम भी यहां पर हैं। उनका उत्साह बढ़ाइए।’ इसके बाद विजय और तृषा एक-दूसरे को देखते हुए ताली बजाते हैं। आसपास मौजूद लोग भी उनका स्वागत करते हैं। लेकिन पड़ताल करने पर पता चलता है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। विजय और तृषा साथ में मैच देखने नहीं आए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। बीते दिनों विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी, वह उस मौके पर बहुत भावुक नजर आईं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। पति और बच्चों ने विजय से दूरी बना ली है।
तृषा करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
तृषा की हाल ही में अभिनेता सूर्या के साथ एक फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हुईं। वहीं सीएम बनने से पहले विजय थलापति की एक फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई है।