फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamaouli RRR Won Best Action Choreography Prem Rakshith and Dinesh Krishnan Seattle Critics Awards 2022

RRR: आरआरआर ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, सिएटल क्रिटिक्स में बेस्ट एक्शन के लिए जीता अवॉर्ड

Wed, 18 Jan 2023 12:18 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 12:18 PM IST
सार

एसएस राजामौली की फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद एक और सफलता हासिल हुई है। दरअसल फिल्म को पीरियड ड्रामा के द्वारा सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स में बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड दिया गया है। 

विज्ञापन
SS Rajamaouli RRR Won Best Action Choreography Prem Rakshith and Dinesh Krishnan Seattle Critics Awards 2022
RRR - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की सफलता थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। उसके बाद फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड हासिल किया था। इसके बाद अब इस फिल्म को एक्शन कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला है। दरअसल 17 जनवरी को राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर को सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स से नवाजा गया है। इसके साथ ही सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स के द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी भी साझा की गई है। 

SS Rajamaouli RRR Won Best Action Choreography Prem Rakshith and Dinesh Krishnan Seattle Critics Awards 2022
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर साझा की जानकारी 
आरआरआर को लेकर सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है-द सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड्स 2022 फॉर बेस्ट एक्शन  कोरियोग्राफी RRR। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को टैग किया है। फिल्म आरआरआर के एक्शन कोरियोग्राफी प्रेम रक्षिता और दिनेश कृष्णनन हैं। इसके अलावा RRR के लिए विक्की अरोड़ा, इवान कोस्टाडिनोव, निक पॉवेल और रायचो वासिलेव स्टंट को-ऑर्डिनेटर थे।

ये भी पढ़े-खेसारी से प्यार और पवन संग तकरार! जानें कौन है भोजपुरी की यह एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

SS Rajamaouli RRR Won Best Action Choreography Prem Rakshith and Dinesh Krishnan Seattle Critics Awards 2022
RRR - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल हुई। इसके साथ ही फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता रामचरण, और जूनियर एनटीआर नजर आए हैं। बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जितने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed