फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sembi kovai sarala starrer tamil thriller film will release on disney plus hotstar ott platform on 3 february

Sembi: ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार तमिल थ्रिलर 'सेम्बी', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Thu, 02 Feb 2023 08:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

'सेम्बी' एक तमिल भाषा की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
Sembi kovai sarala starrer tamil thriller film will release on disney plus hotstar ott platform on 3 february
सेम्बी - फोटो : Social media

विस्तार

'सेम्बी' एक तमिल भाषा की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 'सेम्बी' में कोवई सरला और अश्विन लक्ष्मीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में थम्बी रमैया और नंजिल संपत भी हैं। 'सेम्बी' को प्रभु सोलोमन ने निर्देशित किया है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की घोषणा की हैं और बताया है कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।

विज्ञापन

दर्शकों को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। दरअसल, मेकर्स ने घोषणा की है कि एक इंटेंस इमोशनल थ्रिलर तमिल फिल्म 'सेम्बी' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 से स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
Shehzada: इस अभिनेता को यह बेहतरीन गाना डेडिकेट करेगा 'शहजादा', रेडी से भी खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

'सेम्बी' की कहानी एक 10 वर्षीय सेम्बी और उसकी दादी वीराथयी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मधुमक्खी पालनकर्ता हैं, जो कोडाइकनाल के पहाड़ी क्षेत्रों में शांति से रहते हैं। वे एक सुंदर जीवन जीते हैं, लेकिन एक दिन तीन खूंखार बदमाश सेम्बी का यौन उत्पीड़न करते हैं और उनके सारे सपने तोड़ देते हैं। एक पुलिस अधिकारी सेम्बी को पीटता है और उसकी दादी को यह मामला वापस लेने के लिए मजबूर करता है।
Rohit Shetty: फिर हवा में कार उड़ाने आ रहे रोहित शेट्टी, एक्शन सीक्वेंस का वीडियो साझा कर कही यह बात

विज्ञापन

फिल्म 'सेम्बी' में संगीत निवास के प्रसन्ना ने दिया है और छायांकन जीवन ने किया है। फिल्म में संपादन बुवन ने किया है। यह फिल्म ट्राइडेंट आर्ट्स और एआर एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो एक दुर्व्यवहार पीड़िता और उसकी दादी की न्याय के लिए लड़ाई की कहानी को दर्शाता है। अब यह फिल्म फिल्म का मजा दर्शक ओटीटी पर भी ले सकते हैं।
Salim Khan: सलीम खान ने हेलन से क्यों की शादी? बेटे अरबाज के सामने कई वर्षों के बाद किया खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed