फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sai Pallavi will not be the Part of Junior NTR Devara See Film Team Official tweet here

Sai Pallavi: जूनियर एनटीआर की फिल्म में नहीं दिखेंगी साई पल्लवी? 'देवरा' की टीम ने किया यह ट्वीट

Tue, 27 Jun 2023 06:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 27 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

'देवरा' जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म है। इसका निर्देशन कोरटाला शिवा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Sai Pallavi will not be the Part of Junior NTR Devara See Film Team Official tweet here
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'देवरा' इन दिनों काफी चर्चा में है। 'आरआरआर' के बाद से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और शाइन टॉम चाको सहित कई स्टार नजर आने वाले हैं। हाल ही में यह सुनने में आया था कि 'देवरा' में सई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

Hema Malini: 'मैंने उनसे कभी बात नहीं की लेकिन...,' हेमा ने बताया धर्मेंद्र की पहली पत्नी से न मिलने का कारण

विज्ञापन

देवरा की टीम ने किया यह ट्वीट

'देवरा' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए  ब्रह्मानंदम के GIF के साथ एक "नो" ट्वीट किया। इस स्पष्टीकरण के साथ, अब यह साफ हो गया है कि साई पल्लवी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि जैसे ही साईं पल्लवी की कथित कास्टिंग की खबर आई थी तो कई लोगों ने तुरंत इसे सच मान लिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था। इन दावों की वजह से  प्रशंसकों को पहली बार स्क्रीन पर जूनियर एनटीआर और साई पल्लवी की जोड़ी का बेसब्री से इंतजार था। 

जान्हवी करेंगी साउथ में डेब्यू

'देवरा' में साईं पल्लवी की अनुपस्थिति कुछ प्रशंसकों को निराश कर सकती है, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अब उनकी जगह कौन सी अभिनेत्री को फिल्म में कास्ट किया जाता है। बता दें कि इस फिल्म से जान्हवी  साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। यह पहला मौका होगा जब वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। 
Apurva Asrani: इस वजह से अपूर्व असरानी ने ट्विटर को कहा अलविदा, लेखक ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म

गौरतलब है कि देवरा' जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म है। इसका निर्देशन कोरटाला शिवा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो अपनी आकर्षक धुनों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इसकी सिनेमैटोग्राफी आर रत्नावेलु ने किया है।
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, फैंस का भी जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed