फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RRR Film to release again in theaters Before Oscar Awards SS Rajamouli Ram Charan Junior NTR

RRR: आरआरआर के मेकर्स कर रहे खास प्लानिंग, ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले दे सकते हैं खुशखबरी

Thu, 02 Feb 2023 02:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

RRR की सफलता के बाद मेकर्स फिल्म को दोबारा से थिएटर्स में रिलीज करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड घोषित होने से पहले फिल्म सिनेमाघरों में नजर आएगी।

विज्ञापन
RRR Film to release again in theaters Before Oscar Awards SS Rajamouli Ram Charan Junior NTR
RRR - फोटो : social media

विस्तार

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर साल 2022 की धमाकेदार मूवी रही। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसमें साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आईं थी। फिल्म ने इस साल कई अवॉर्ड्स भी हासिल किए हैं। फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब के खिताब से नवाजा गया है। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वहीं, फिल्म की इतनी सफलता के बाद मेकर्स एक बार फिर से इसे रिलीज करने का मन बना रहे हैं। 

विज्ञापन

 
आरआरआर को दोबारा कर सकते हैं थिएटर्स में रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार आरआरआर फिल्म के मेकर्स इसे एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म को दोबारा से थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। जिसके लिए थिएटर की लिस्ट, भाषा और टाइम पर प्लान बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म के गाने को खूब सफलता हासिल हुई है। इसे एमएम कीरावानी द्वारा कंपोज किया गया है। वहीं, हाल ही में कीरवानी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन


Ravi Kishan:  भोजपुरी में रवि किशन को इस तरह मिला पहला ब्रेक, स्ट्रगलर से सुपरस्टार बनने का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को मिले कई अवॉर्ड्स
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। वहीं, फिल्म का लेखन विजयेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद से इसकी सफलता थमने का नाम नहीं ले रही है। आरआरआर के कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद सभी लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी। साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी फिल्म को खूब सराहा। वहीं, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी आरआरआर की पूरी टीम को बधाई दी थी। वहीं, फिल्म में वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। 

Throwback Thursday: जब सनी देओल को सरेआम सोहा अली खान ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, हैरान रह गए थे सभी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed