{"_id":"680f52b86006d9081e027af5","slug":"retro-advance-booking-tamil-nadu-box-office-suriya-pooja-hegde-aims-for-strong-start-grosses-rs-5-80-crore-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Retro Advance Booking: तमिलनाडु में शुरू हुईं 'रेट्रो' की एडवांस बुकिंग, जानिए सूर्या की फिल्म ने कितने कमाए","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Retro Advance Booking: तमिलनाडु में शुरू हुईं 'रेट्रो' की एडवांस बुकिंग, जानिए सूर्या की फिल्म ने कितने कमाए
Mon, 28 Apr 2025 03:36 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:36 PM IST
सार
Suriya Pooja Hegde: सूर्या की आगामी एक्शन फिल्म 'रेट्रो' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। आज तमिलनाडु में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं सूर्या की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
रेट्रो
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्शन ड्रामा फिल्म 'रेट्रो' 1 मई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग तमिलनाडु में शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने की कमाई की है।
विज्ञापन
रेट्रो की एडवांस बुकिंग शुरू
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, सूर्या की नई फिल्म 'रेट्रो' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। तमिलनाडु में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब तक कितने करोड़ की हुई बुकिंग
फिल्म ने पहले दिन 1.75 लाख से ज्यादा टिकट बेचे, जिनकी कीमत 3.15 करोड़ रुपये थी। रिलीज से तीन दिन पहले तक, चार दिन के विस्तारित वीकेंड के लिए कुल 5.80 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार और शनिवार के लिए 90-90 लाख, जबकि रविवार के लिए 85 लाख रुपये की बुकिंग हुई है।

फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित
फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। सूर्या की पिछली कुछ फिल्में जैसे 'कंगुवा' और 'एथरक्कम थुनिंधवन' बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं रहीं। ऐसे में अगर 'रेट्रो' रिलीज के बाद भी दर्शकों को पसंद आती है, तो यह सूर्या के लिए बड़ी वापसी होगी। यह फिल्म तमिल के साथ हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें:
Tanvi The Great: काजोल ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की शुभांगी से कराया परिचय, अनुपम के एक्टिंग स्कूल से हैं अभिनेत्री