फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Upcoming action movie Peddi digital rights bagged by this OTT platform for a huge price

Peddi: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारी कीमत पर खरीदे राम चरण की 'पेद्दी' के डिजिटल राइट्स, जानिए पूरी डिटेल

Tue, 17 Jun 2025 07:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Jun 2025 07:05 PM IST
सार

Peddi Digital Rights: निर्देशक बुची बाबू सना की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसके ओटीटी राइट्स खरीद लिए गए हैं। आइए जानिए पूरी डिटेल...

विज्ञापन
Ram Charan Upcoming action movie Peddi digital rights bagged by this OTT platform for a huge price
पेड्डी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

राम चरण की आगामी फिल्म 'पेद्दी' 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी राइट्स को खरीद लिया गया है। आइए जानिए सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म।
विज्ञापन

 

'पेद्दी' के डिजिटल राइट्स
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल अधिकार 105 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं, जिसमें सभी भाषाओं के अधिकार शामिल हैं। जल्द ही रिलीज होने वाले पोस्टर में इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सकती है। फिल्म के गाने एआर रहमान ने बनाए हैं। वृद्धि सिनेमा के वेंकट सतीश किलारू इस बड़े प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'पेद्दी' 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Vishnu Manchu: 'Kannappa' के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे विष्णु, पीरियड ड्रामा के बारे में तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'Peddi'
मेगापावर स्टार राम चरण की अगली फिल्म 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा होगी। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। बुची बाबू सना की पहली फिल्म 'उप्पेना' थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। 'पेद्दी' के पहले लुक में एक अनोखा क्रिकेट शॉट दिखाया गया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Param Sundari: निर्माताओं ने शेयर की 'परम सुंदरी' की BTS तस्वीरें, लिखा- 'साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी'..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed