Ram Charan: पिता बनने की खुशखबरी का इंतजार कर रहे राम चरण, अभिनेता ने यूं बयां किए अपने अरमान
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब पहली बार पिता बनने पर राम चरण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ वह अपनी फिल्म 'आरआरआर' की दमदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, अभिनेता पिता बनने के लिए भी उत्साहित हैं। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना साउथ के क्यूट कपल कहे जाते हैं। वह दोनों शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब पहली बार पिता बनने पर राम चरण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में राम चरण ने अपने पिता बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जूनियर एनटीआर फोन करने वाले पहले व्यक्ति थे, जब मैंने घोषणा करने का फैसला किया। हम बहुत खुश हैं अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में हम दोनों अच्छा कर रहे हैं। हमारे जीवन में अधिक लोगों को जोड़ना हमेशा सुंदर होता है और मेरे माता-पिता सच में खुश हैं कि हम नए सदस्य को घर में ला रहे हैं, लेकिन इस बार यह कोई कुत्ता नहीं है।
Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?
इंटरव्यू के दौरान जूनियर एनटीआर भी राम चरण के साथ मौजूद थे। उन्होंने भी राम चरण के जल्द ही पिता बनने पर अपने विचार साझा किए। जूनियर एनटीआर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। हमारी दोस्ती को कई साल हो गए हैं। मुझे पता है कि वह बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मुझे पता है कि वह कैसा पिता बनने जा रहे हैं, क्योंकि जब भी वह घर आता हैं तब मेरे बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कभी राम चरण को मेरा सह कलाकार, सह अभिनेता या प्रतिद्वंदी नहीं माना। वह हमेशा उससे प्यार करते रहे हैं। उस दौरान मुझे पता चला कि सच में राम चरण बच्चों को पसंद करते हैं।
janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
राम चरण के पापा बनने की जानकारी उनके पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए दी थी। भगवान हनुमान की तस्वीर साझा करते हुए चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा था कि श्री हनुमान जी की कृपा से हमें यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।
Shamita Shetty: जब 'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा को किस करना शमिता को पड़ा महंगा ,पापा ने एक महीने तक नहीं की बात