फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan reached to hospital to meet wife and children get Mobbed video viral

पत्नी और जुड़वा बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे राम चरण, भीड़ ने घेरा; बेटी को बचाते हुए वीडियो वायरल

Sun, 01 Feb 2026 01:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Feb 2026 01:49 PM IST
सार

Ram Charan Viral Video: एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें देखने के लिए जब राम चरण अस्पताल पहुंचे तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया।

विज्ञापन
Ram Charan reached to hospital to meet wife and children get Mobbed video viral
बेटी के साथ राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

साउथ के अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। राम चरण के पिता और एक्टर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। हैदराबाद में राम चरण अपनी पत्नी उपासना और बच्चों से मिलने के लिए अस्पताल के पास नजर आए। इस बीच उन्हें भीड़ ने घेर लिया। अस्पताल के अंदर जाने के लिए राम चरण को काफी दिक्कत हुई। उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इस मामले का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


परेशान नजर आए राम चरण
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हैं। वह अस्पताल में अपनी पत्नी और जुड़वा बच्चों से मिलने के लिए जाना चाहते हैं। भीड़ की वजह से वह अस्पताल के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। वीडियो देख कर लगता है कि राम चरण भीड़ से परेशान हो रहे हैं। वह भीड़ से अपनी बेटी को बचाने के लिए धक्का देते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)


राम चरण की पोस्ट में क्या है?
अस्पताल पहुंचने के बाद, राम ने अपनी पत्नी उपासना के साथ सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों के जन्म का एलान किया। उन्होंने लिखा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी हुई है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमें बहुत खुशी देता है। महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी फैन्स, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)


राम और उपासना का रिश्ता
राम चरण और उपासना ने डेटिंग के बाद 2011 में सगाई की। 2012 में हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। उनकी पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed