{"_id":"69c17adf031e58e0ab0dafa2","slug":"rajinikanth-praises-dhurandhar-2-say-aditya-dhar-is-box-office-father-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' पर रजनीकांत ने दिया रिएक्शन, निर्देशक आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' पर रजनीकांत ने दिया रिएक्शन, निर्देशक आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप
Mon, 23 Mar 2026 11:10 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:10 PM IST
सार
Rajinikanth On Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में अब मशहूर कलाकार रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
रजनीकांत, धुरंधर 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पिछले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा समेत कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है। अब, रजनीकांत ने भी यह फिल्म देख ली है और इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
रजनीकांत ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ
23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत ने लिखा, 'क्या फिल्म है धुरंधर 2! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।'

What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य धर ने शुक्रिया अदा किया
19 मार्च को 'धुरंधर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें फिल्म के कलाकार और क्रू शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद इसके निर्देशक आदित्य धर ने सभी को धन्यवाद दिया और फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। ज्योति देशपांडे से लेकर मेरे साथी कलाकार, अभिनेता और हर उस व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी।'

'धुरंधर 2' का यह सीन बना चर्चा का विषय, जानबूझकर किया गया ऐसा या निर्देशक से हुई चूक? यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2', 19 मार्च को हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) को ट्रेन किया जाता है। वह पाकिस्तान में एक ऐसे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का काम करता है, जिससे भारत को खतरा है। इसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर के बीच जबरदस्त आमना-सामना को दिखाया गया है। इसमें आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी नजर आए हैं। इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 488 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।