फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prasanth Varma upcoming film Mahakali shooting stars share first Pooja Ceremony photos with hanuman blessings

Mahakali: भगवान हनुमान के आशीर्वाद से 'महाकाली' की शूटिंग शुरू, प्रशांत ने शेयर की पूजा सेरेमनी की तस्वीरें

Tue, 13 May 2025 10:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 May 2025 10:26 AM IST
सार

Prasanth Varma Mahakali Shooting: फिल्म 'हनुमान' के बाद अब 'महाकाली' लेकर आ रहे हैं निर्देशक प्रशांत वर्मा। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म की पूजा सेरेमनी की गई, जिसकी तस्वीरें प्रशांत वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर कर अहम जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Prasanth Varma upcoming film Mahakali shooting stars share first Pooja Ceremony photos with hanuman blessings
फिल्म 'महाकाली' - फोटो : इंस्टाग्राम@prasanthvarmaofficial

विस्तार

प्रशांत वर्मा की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'महाकाली' की आखिराकर शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग पूजा सेरेमनी के साथ शुरू हुई, जिसकी तस्वीरें प्रशांत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसक फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन

 

महाकाली की शूटिंग शुरू
प्रशांत वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'mahakali' को लेकर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है - जो कि एक गड़ासा की तस्वीर है। दरअसल, "गड़ासा" शब्द का अर्थ "गदा" या "मेस" होता है। यह हनुमान जी का एक प्रतीकात्मक हथियार है, जो उनकी शक्ति, साहस और बाधाओं को दूर करने की क्षमता का प्रतीक है। इसे हिन्दू धर्म में एक पवित्र प्रतीक माना जाता है, जो शक्ति, भक्ति और रक्षा का प्रतीक है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है - 'पहली ताली गुंजती है'। इस फिल्म को PVCU के तहत बनाया जाएगा। फिल्म के निर्माता रिवाज रमेश दुग्गल हैं। प्रशांत वर्मा की इस फिल्म को अपर्णा कोलूरू निर्देशित करेंगी। वहीं दूसरी तस्वीर राम भक्त हनुमान की है। हनुमान की तस्वीर के सामने 'महाकाली' फिल्म का क्लैपबोर्ड रखा दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट

View this post on Instagram

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को लेकर प्रशांत का पोस्ट
प्रशांत ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'महाकाली की शूटिंग आज पूजा समारोह के साथ शुरू हुई।' फिल्म 'महाकाली' - देवी काली का एक अवतार, जो बुराई का सबसे भयंकर संहारक हैं। 

यह भी पढ़ें: OG: पवन कल्याण के फैंस को मिलेगा ओजी सरप्राइज, कैमरे के पीछे शामिल हुआ बड़ा नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed