फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Popular Malayalam actor kazan khan passes away due to heart attack

दुखद: नहीं रहे मलयालम के 'खूंखार विलेन' कजान खान, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Tue, 13 Jun 2023 10:27 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Jun 2023 10:27 AM IST
सार

मनोरंजन जगत एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही खबरों की मानें तो मलयालम एक्टर कजान खान का निधन का हो गया है।

विज्ञापन
Popular Malayalam actor kazan khan passes away due to heart attack
कजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौत के आगोश में समा गए। हाल ही एक सड़क दुर्घटना में 'असुरन' फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर की मौत हो गई थी, और अब मलयालम एक्टर कजान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए।

विज्ञापन


कजान खान के निधन की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने फेसबुक पर दी। एनएम बदूशा ने कजान खान की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी। कजान के निधन की खबर सुनकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई स्टार्स उनके निधन की खबर सुकर शॉक्ड में है और कईयों ने शोक व्यक्त किया। सीआईडी मूसा, द डॉन और इवान मैरीडरमन जैसी फिल्मों में कजान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले दिलीप ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

1992 में कजान खान ने शुरू किया था करियर

कजान खान ने 1992 अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहली बार तमिल फिल्म सेंथमीज पाट्टू में नजर आए थे। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। पर्दे पर उन्हें विलेन के रोल में देखकर कई लोग खौफ खा जाते थे। उन्होंने मलयालम के अलावा कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, कजान को मलयालम इंडस्ट्री में ज्यादा पसंद किया जाता था। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों जैसे गंधर्वम, द किंग, वर्नापाकिट्टू, सीआईडी मूसा, द डॉन, मायामोहिनी, इवान मर्यादरमन, राजाधिराजा, लैला ओ लैला में शानदार काम किया। उनके किरदारों की लोग आज भी तारीफ करते हैं।


इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए कजान खान

आपको बता दें कि 1992 में करियर की शुरुआत करने वाले कजान खान को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म लैला ओ लैला में देखा गया था। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। उन्होंने अपने करियर में कभी भी ब्रेक नहीं लिया था। बता दें कि सालों से गुमनाम जिंदगी गुजार रहे कजान की अचानक आई मौत की खबर से सभी शॉक्ड हैं।

यह भी पढ़ें: अनु मलिक ने बताई 'संदेशे आते हैं' गाने के पीछे की कहानी, कहा- जावेद अख्तर ने मांग लिया था ऑटोग्राफ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed