Ponniyin Selvan 2: न्यू ईयर से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा, पीएस-2 के दमदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट
फिल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शंस कंपनी लाइका प्रोडक्शन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएस-2 का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। यही वजह है कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे भाग का इंतजार था। अब मेकर्स ने नए साल से पहले पीएस-2 का टीजर और इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर फैंस को बड़ी सौगात दे दी है।
फिल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शंस कंपनी लाइका प्रोडक्शन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएस-2 का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठा दिया। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म को अगले साल 28 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा। इस तारीख की खास बात यह है कि बाहुबली 2 को भी इसी डेट पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। पीएस-2 के टीजर की बात करें तो शुरुआत में इसमें विक्रम की झलक देखने को मिलती है।
Tunshia Suicide Case: तुनिशा के चाचा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, बोले- मौत लव जिहाद की वजह से...
Let’s get those swords in the air as we await the 28th of April 2023!#CholasAreBack #PS1 #PS2 #PonniyinSelvan #ManiRatnam @arrahman @madrastalkies_ @LycaProductions @Tipsofficial @tipsmusicsouth @IMAX @primevideoIN pic.twitter.com/gqit85Oi4j
— Lyca Productions (@LycaProductions) December 28, 2022
इसके बाद बारी-बारी से अन्य कलाकार भी नजर आते हैं। इस टीजर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इस छोटे से क्लिप पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी फीलिंग बयां कर रहे हैं। बता दें कि रिलीज के बाद से पीएस-1 ने वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ का बिजनेस किया था।
Arunabh Kumar: टीवीएफ के अरुणाभ कुमार को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने किया रिहा