फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Oscar Award 202 The Elephant Whispers Film Producer Guneet Monga Shared Photo With Oscar Award RRR Natu Natu

Oscar Award 2023: द एलिफेंट व्हिस्परर्स से भारतीय प्रॉडक्शन को पहला ऑस्कर, गुनीत मोंगा बोलीं- हमने कर दिखाया

Mon, 13 Mar 2023 08:48 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 08:48 AM IST
सार

द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है,इसको लेकर निर्माता गुनीत मोंगा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Oscar Award 202  The Elephant Whispers Film Producer Guneet Monga Shared Photo With Oscar Award RRR Natu Natu
The Elephant Whispers-Guneet Monga - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है, इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक मौका है। फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की है। 


गुनीत ने लिखी यह बात
गुनीत मोंगा ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम डैड गुरुजी शुकराना मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। ती महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी! इस कहानी को लाने और बुनने के लिए कार्तिकी और देखने वाली सभी महिलाओं को..भविष्य ओडेशियस है और भविष्य यहां है, लेट्स गो,जय हिन्द।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Guneet Monga Kapoor (@guneetmonga)

विज्ञापन
विज्ञापन


Oscar 2023: ऑस्कर के मंच पर नाटू नाटू का जलवा, फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेशियों ने जमकर किया डांस


नाटू नाटू को भी मिला ऑस्कर
इस फिल्म ने भारत के साल 2023 का पहला ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म हाथियों पर आधारित है। इस कहानी में भावना, प्यार और देखरेख करने वालों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर अपना कमाल दिखा चुकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को भी नॉमिनेट किया गया था, जिसने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किया है। इस गाने ने पहले भी अपने नाम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड किया था और अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

Oscars 2023 Winners: बेस्ट एनिमेटेड फिल्म बनी 'पिनोचियो', जानें और किस-किस की झोली में आया ऑस्कर



 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed