फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Officially They Call Him OG Trailer release on this date pawan kalyan emraan hashmi prakash raj

They Call Him OG: इस दिन रिलीज होगा पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘OG’ का ट्रेलर, निर्माताओं ने की घोषणा

Thu, 18 Sep 2025 04:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Sep 2025 04:06 PM IST
सार

Pawan Kalyan Emraan Hashmi Prakash Raj Film OG: पावरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओजी' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने 'ओजी' के ट्रेलर की आधिकारिक घोषणा की है। 

विज्ञापन
Officially They Call Him OG Trailer release on this date pawan kalyan emraan hashmi prakash raj
पवन कल्याण - फोटो : x DVVMovies

विस्तार

पावरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'They Call Him OG' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अपने प्रमोशनल कंटेंट से फैंस को लगातार उत्साहित कर रही है। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर पवन कल्याण की इस फिल्म के थिएटर ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए कब होगा फिल्म 'OG' का ट्रेलर रिलीज...
विज्ञापन
Trending Videos

कब होगा 'They Call Him OG' का ट्रेलर रिलीज
पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' का ट्रेलर 21 सितंबर को सुबह 10:08 बजे रिलीज होगा। डायरेक्टर सुजीत ने पवन कल्याण का शानदार पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। संभावना है कि उसी दिन प्री-रिलीज इवेंट भी हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निर्माताओं ने प्रकाश राज का लुक और नाम जारी किया
डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स पर 'दे कॉल हिम ओजी' से प्रकाश राज का लुक शेयर कर फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इस फिल्म में प्रकाश राज 'सत्या दादा' का किरदार निभा रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश राज गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

फिल्म 'OG' के बारे में
'दे कॉल हिम ओजी' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का निर्माण डीवीवी दानय्या और कल्याण दसारी ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका मोहन पवन की प्रेमिका बनी हैं। श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास, हरीश उथमन और अजय घोष भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है।

यह भी पढ़ें: Perfect: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज, वरुण-जान्हवी-गुरु रंधावा ने मचाया धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed