फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nani Odela 2 actor reunites with Dasara director Shrikant Odela announces new film

#NaniOdela2: 'दशहरा' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ फिर जुड़े नानी, नई फिल्म का किया एलान

Sun, 13 Oct 2024 07:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 13 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

जबर्दस्त हिट 'दशहरा' के बाद सुपरस्टार नानी एक बार फिर निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ जुड़ रहे हैं। सुपरस्टार ने अपनी बिग बजट पैन इंडिया फिल्म का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
Nani Odela 2 actor reunites with Dasara director Shrikant Odela announces new film
नानी ओडेला 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जबर्दस्त हिट 'दशहरा' के बाद सुपरस्टार नानी एक बार फिर निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ जुड़ रहे हैं। अस्थायी शीर्षक 'नानी ओडेला 2 ' का एलान एक आकर्षक तस्वीर के साथ की गई। नानी ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म का लक्ष्य 'दशहरा' से भी अधिक प्रभाव पैदा करना है। 'दशहरा' को कई पुरस्कार मिलने और अपार लोकप्रियता हासिल करने के साथ, इस पैन इंडिया फिल्म के लिए उत्साह स्पष्ट है। 

विज्ञापन

फिर साथ आए नानी-ओडेला

नानी ने 12 अक्तूबर को दशहरे के अवसर पर पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी साझा की की। ओडेला के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'हमारी अगली फिल्म बोनकर्स होगी। हमने इस विशेष दिन पर पूजा की।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग नानी ओडेला 2 का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी से लेकर कोर्टरूम ड्रामा तक का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nani (@nameisnani)


नानी का दिखेगा अलग अंदाज

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ओडेला ने एक मनोरंजक पटकथा के साथ एक सम्मोहक कहानी तैयार की है जो नानी को पहले कभी नहीं देखे गए मास किरदार में प्रस्तुत करेगी। इस भूमिका के लिए अभिनेता को बदलाव से गुजरना होगा, जिससे यह उनका अब तक का सबसे क्रूर किरदार बन जाएगा।

Coolie: तीन दशक के बाद साथ आएंगे रजनीकांत-आमिर खान, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार!

बिग बजट में तैयार होगी नानी-ओडेला की दूसरी फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, नानी श्रीकांत ओडेला के साथ एक बार फिर सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं। सफल और गतिशील संयोजन में यह प्रोजेक्ट नानी के लिए सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। नानी को आखिरी बार हाई-ऑक्टेन एक्शन 'सारिपोधा सानिवराराम' में देखा गया था, जिसमें एसजे सूर्या और प्रियंका मोहन साथी कलाकार थे। नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के दौरान फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी समीक्षा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed