फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nandamuri Balakrishna Honored with Padma Bhushan actor Expresses Happiness and Calls It a Major Achievement

Nandamuri Balakrishna: पद्म भूषण से सम्मानित होने पर बेहद खुश हैं बालकृष्ण, बोले- ये मेरे लिए बड़ी उपलब्धि

Mon, 27 Jan 2025 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Jan 2025 12:17 AM IST
सार

Nandamuri Balakrishna: पद्म भूषण से सम्मानित होने पर नंदामुरी बालकृष्ण ने अपनी खुशी जाहिर की और इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया।
 

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna Honored with Padma Bhushan actor Expresses Happiness and Calls It a Major Achievement
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को हाल ही में पद्मभूषण पुरस्कार देने का एलान किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान पर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय सरकार का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन

अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी: बालकृष्ण

बालकृष्ण ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपल्ब्धि है। यह जैसे सिर पर एक ताज पहनने जैसा है। मैं केंद्र सरकार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे काम को पहचाना और मुझे यह सम्मान दिया। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे सफर में मेरा समर्थन किया। हालांकि, अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।"
Coldplay: क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद शो के लिए दिया लोगों को धन्यवाद, गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को लेकर कही ये बात


सुपरस्टार ने व्यक्त किया आभार

इसके साथ ही, बालकृष्ण ने अपनी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अपने प्रशंसकों और परिवार का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और देश-विदेश में रहने वाले सभी तेलुगु भाषी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरी कड़ी मेहनत की सराहना की और मुझे दिशा दिखायी। साथ ही, मेरे प्रशंसकों का भी धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मैं मेरे माता-पिता का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंच पाया।"


हाल ही में रिलीज हुई है उनकी 'डाकू महाराज'

नंदमुरी बालकृष्ण को यह सम्मान मिलने पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बालकृष्ण फिल्म डाकू महाराज में नजर आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही है। 
Sky Force Collection Day 3: 'स्काई फोर्स' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, रविवार को बटोर डाले इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed