फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Coldplay Singer Chris Martin Thanks Audience at Ahmedabad Show Details Inside

Coldplay: क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद शो के लिए दिया लोगों को धन्यवाद, गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को लेकर कही ये बात

Sun, 26 Jan 2025 09:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

Coldplay Singer Chris Martin: कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद शो में भारतीय दर्शकों को धन्यवाद दिया। आइए जानते हैं कि सिंगर ने अपने संबोधन में फैंस से क्या कहा...

विज्ञापन
Coldplay Singer Chris Martin Thanks Audience at Ahmedabad Show Details Inside
क्रिस मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कोल्डप्ले' के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने 26 जनवरी 2025 को अहमदाबाद के कॉन्सर्ट में भारतीय दर्शकों को खास तोहफा दिया। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने हिंदी में फैंस शुभकामनाएं देकर लोगों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

Sky Force Collection Day 3: 'स्काई फोर्स' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, रविवार को बटोर डाले इतने करोड़

विज्ञापन

क्रिस मार्टिन ने हिंदी में की बात

इससे पहले शनिवार को क्रिस ने गुजराती में भी फैंस को संबोधित किया था, जिससे भारतीय दर्शकों में उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। अहमदाबाद कॉन्सर्ट  में जब क्रिस ने हिंदी में "नमस्ते आप सभी को जो हमको लाइव स्ट्रीम पे देख रहे हैं" कहा तो दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने आगे कहा, "आप सबका बहुत स्वागत है, आपने हमें परफॉर्म करने का मौका दिया, हमें बहुत खुशी हो रही है।"
L2E Empuraan Teaser: ‘लूसिफर’ की हुई वापसी, मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज

तिरंगा को लेकर कही ये बात

अपनी संबोधन में क्रिस ने कहा, "सभी को नमस्कार, मैं आप सभी को देख रहा हूं। आप बहुत सुंदर लग रहे हैं। मैं आपको ऊपर स्टैंड पर देख रहा हूं। यहां आने के लिए आपका धन्यवाद। हम आप सभी का स्वागत करते हैं। गणतंत्र दिवस पर भारतीय ध्वज का लहराना काफी सुंदर है। इस शो में आने के लिए प्रयास करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि ट्रैफिक, होटल और टिकट की कतारों और उन सभी परेशानियों के साथ यहां आना मुश्किल है जिनसे आपको गुजरना पड़ा। हमें यह अद्भुत दिन देने के लिए आपका धन्यवाद। अपने खूबसूरत देश में हमारा स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद। हमें भारत के लिए प्रस्तुति का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद।"

विज्ञापन

गायक ने व्यक्त किया आभार

उन्होंने आगे कहा, "हम यहां बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। हम आप सभी के बहुत आभारी हैं। आप में से कई लोगों ने पोस्टर बनाए हैं। इसलिए अगर मैं आपके सभी पोस्टर नहीं पढ़ पाया तो मुझे माफ करें, लेकिन मैं उनमें से कुछ को पढ़ने की कोशिश करूंगा।" उनमें से कुछ को पढ़ते हुए, क्रिस ने एक प्रशंसक को उसके जन्मदिन पर बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने मंच पर एक प्रशंसक को अपने साथ एवरग्लो गाने के लिए आमंत्रित किया। कोल्डप्ले के दूसरे दिन के अहमदाबाद शो को डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed