Akhil Akkineni: अखिल 6 का प्री-लुक आया सामने, जानिए कब उठेगा फिल्म के शीर्षक से पर्दा
Akhil 6: साउथ अभिनेता अखिल अक्किनेनी की आगामी फिल्म को लेकर फिल्म निर्माताओं ने एक प्री-लुक जारी किया है, जिसे देखने के बाद अखिल के प्रशंसकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। इस फिल्म के लुक के बाद अब फैंस को इसके शीर्षक का बेसब्री से इंतजार है।
विस्तार
अखिल की छठी फिल्म का शीर्षक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अखिल 6 के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा कल उनके जन्मदिन के अवसर पर होगी। इस पोस्टर में अखिल का चेहरा उनके हाथ से ढका हुआ नजर आ रहा है और दूसरा खून से सना हाथ उसे कसकर पकड़े हुए है। अखिल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कोई भी युद्ध प्रेम से अधिक हिंसक नहीं है। अखिल 6 के शीर्षक की झलक कल यानी 08.04.25 को सामने आएगी।'
A post shared by Sithara Entertainments (@sitharaentertainments)
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, अखिल फिल्म में एक सख्त और देहाती अंदाज में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म का शीर्षक और फिल्म से अखिल का पहला लुक कल सामने आएगा। जब तक फिल्म का शीर्षक सामने नहीं आ जाता है, तब तक फिल्म का नाम अस्थायी रूप से नाम 'लेनिन' है, जिसे मुरली किशोर अब्बुरू ने डायरेक्ट किया है। इसे सीथारा एंटरटेनमेंट्स और अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है। संगीत थमन का होगा, जो इस फिल्म को और खास बनाएगा।
अखिल ने मुख्य भिनेता के रूप में फिल्म अखिल से अपनी शुरुआत की, जिसने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू जीता। बाद में उन्होंने हैलो और मिस्टर मजनू जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी मोस्ट एलिजिबल बैचलर से काफी सफलता हासिल की। अखिल भारतीय अभिनेता नागार्जुन और अमला के छोटे बेटे और नागा चैतन्य के भाई हैं।
यह भी पढ़ें: