फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mrunal Thakur And Adivi Sesh Starrer Dacoit Teaser Release Anurag Kashyap Looking Dangerous

Dacoit Teaser: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप का दिखा दमदार अंदाज

Thu, 18 Dec 2025 12:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 12:17 PM IST
सार

Dacoit Teaser Release: लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘डकैत’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। हालांकि, हिंदी भाषी लोगों के लिए एक ट्विस्ट है। जानिए टीजर में क्या है खास…

विज्ञापन
Mrunal Thakur And Adivi Sesh Starrer Dacoit Teaser Release Anurag Kashyap Looking Dangerous
डकैत टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur

विस्तार

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर मच अवेटेड ‘डकैत’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर देखने के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। टीजर से फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में पता चलता है। देखिए टीजर में क्या है..

विज्ञापन

1 मिनट 31 सेकंड के टीजर में क्या है
‘डकैत’ का टीजर तो रिलीज हो गया है, लेकिन अभी ये टीजर सिर्फ ‘तेलुगु’ में रिलीज किया गया है। यानी हिंदी दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 1 मिनट 31 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आदिवी शेष से होती है। टीजर में पहले लव स्टोरी देखने को मिलती है, जो धीरे-धीरे एक्शन पर पहुंच जाती है। टीजर में आदिवी शेष लवर बॉय से लेकर एक्शन हीरो तक के अवतार में दिखते हैं। जबकि मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुंदर लगी हैं। इसके अलावा टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी की भी झलक दिखती है। टीजर का अंत अनुराग कश्यप पर होता है, जो फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

विज्ञापन
विज्ञापन



19 मार्च होगी रिलीज, ‘धुरंधर’ पार्ट 2 और ‘टॉक्सिक’ से होगी टक्कर
शनिल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। 19 मार्च को ‘धुरंधर’ का पार्ट 2 और यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होनी है। ऐसे में ‘डकैत’ की टक्कर दो बड़ी फिल्मों से होनी है। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में इनमें से किसी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती है या नहीं। फिलहाल तो 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed