फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mohanlal Movie Vrusshabha Shooting Wraps Up Team Celebrates with Cake Cutting

Vrusshabha: मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ की शूटिंग हुई पूरी, केक काटकर टीम ने मनाया जश्न

Mon, 03 Feb 2025 01:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

Vrusshabha: मोहनलाल ने अपनी फिल्म 'वृषभ' की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म की टीम ने केक काटकर शूटिंग  पूरी होने की खुशी मनाई।
 

विज्ञापन
Mohanlal Movie Vrusshabha Shooting Wraps Up Team Celebrates with Cake Cutting
वृषभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म ‘वृषभ’ की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल मुम्बई में शूट हुआ। इसके पूरा होने पर कास्ट और क्रू ने केक काटकर जश्न मनाया। शूटिंग के इस लंबे और चुनौतीपूर्ण सफर को सफलतापूर्वक पूरा करने को लेकर टीम चेहरे पर उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा था।

विज्ञापन

Grammys 2025: 50 साल में कंट्री ग्रैमी जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं बियॉन्से, इस एल्बम के लिए मिला अवॉर्ड

विज्ञापन

Mohanlal Movie Vrusshabha Shooting Wraps Up Team Celebrates with Cake Cutting
वृषभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें

फिल्म का निर्देशन और लेखन नंद किशोर ने किया है जो पहले से ही अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स ने मिलकर प्रस्तुत कर रही हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों के प्रदर्शन को लेकर लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपना उत्साह जता चुके हैं।
Grammy Awards: रहमान ने अब तक जीते दो ग्रैमी, इस बार चंद्रिका टंडन समेत छह भारतीयों को मिला नॉमिनेशन

Mohanlal Movie Vrusshabha Shooting Wraps Up Team Celebrates with Cake Cutting
वृषभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो भाषाओं में हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग मलयालम और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है, ताकि यह लोगों का अखिल भारतीय स्तर पर मनोरंजन कर सके। फिल्म के निर्माता शूटिंग खत्म होने के बाद अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। 
Bhumi Pednekar: 'एक ही फिल्म में दो अभिनेत्रियां काम नहीं कर सकतीं...', रकुल प्रीत संग काम को लेकर बोलीं भूमि

विज्ञापन

Mohanlal Movie Vrusshabha Shooting Wraps Up Team Celebrates with Cake Cutting
वृषभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘वृषभ’ को  दिवाली 2025 में पांच भाषाओं, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ में रिलीज करने की योजना है। 'वृषभ' का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, सीके पद्म कुमार, वरुण माथुर, सौरभ मिश्रा, अभिषेक व्यास, विशाल गुरनानी और जूही पारेख मेहता ने किया गया है।
Huma Qureshi: अभिनेत्री से राइटर बनीं हुमा कुरैशी, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च की पहली किताब 'जेबा'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed