{"_id":"66ae1d39723e557f2b0982c5","slug":"modern-masters-ss-rajamouli-sensational-statement-goes-viral-director-says-i-like-ravan-more-than-lord-ram-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"SS Rajamouli: 'मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद है', राजामौली के इस सनसनीखेज बयान से हैरान हुए प्रशंसक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
SS Rajamouli: 'मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद है', राजामौली के इस सनसनीखेज बयान से हैरान हुए प्रशंसक
Sat, 03 Aug 2024 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:36 PM IST
सार
राजामौली ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद हैं। मुझे विलेन बहुत ही शक्तिशाली पसंद है। रावण का किरदार मुझे काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि खलनायक ऐसा होना चाहिए, जिसे हराना काफी मुश्किल हो।"
विज्ञापन
एसएस राजामौली
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ssrajamouli
विस्तार
आज के समय में दुनिया के बेहतरीन निर्देशकों की बात की जाती है तो इसमें एक नाम जरूर शामिल किया जाता है और वो हैं एसएस राजामौली का। निर्देशक एसएस राजामौली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में, उन पर बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। हालांकि, इन सब के बीच निर्देशक का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। आइए जानते हैं।
राजामौली के इस बयान ने किया हैरान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में राजामौली ने कहा, "जब हम सभी लोग छोटे थे तो बचपन में हमने किताबों में पढ़ा था कि पांडव अच्छे थे और कौरव बुरे थे। इसी तरह किताबों ने भगवान राम को अच्छा बताया था और रावण को बुरा बताया था। हालांकि, आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं और उसके बारे में और अधिक पढ़कर जानकारी लेते हैं तो यह सब एकदम उल्टा लगता है।"
रावण को बताया पसंदीदा किरदार
राजामौली ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद हैं। मुझे विलेन बहुत ही शक्तिशाली पसंद है। रावण का किरदार मुझे काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि खलनायक ऐसा होना चाहिए, जिसे हराना काफी मुश्किल हो।" हालांकि, राजामौली का यह बयान सुनकर उनके प्रशंसक काफी हैरान हो गए हैं और कई लोग उनकी इस बात का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
फैंस को पसंद आई 'मॉडर्न मास्टर्स'
बता दें कि कि नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स' एसएस राजामौली के जीवन को जीवंत तरीके से पर्दे पर दिखाती है। इसमें उनके टीवी शो के निर्देशक से वैश्विक स्तर पर चर्चित फिल्म निर्देशक बनने का सफर दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर और राणा दग्गुबाती जैसे कई सितारे उनके बारे में बात करते नजर आए हैं। फैंस को राजामौली की यह सीरीज काफी पसंद आई है।