फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mass Jathara Release Date Producer Naga Vamsi Mass Maharaja Ravi Teja Sreeleela film

Mass Jathara Release: 'मास जथारा' के निर्माताओं ने की घोषणा, जानें कब रिलीज होगी रवि तेजा और श्रीलीला की फिल्म

Wed, 24 Sep 2025 03:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Sep 2025 03:47 PM IST
सार

Mass Maharaja Ravi Teja: साउथ अभिनेता रवि तेजा और 'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही आगामी फिल्म 'मास जथारा' में नजर आएंगे। जानिए कब रिलीज होगी उनकी यह फिल्म, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार।

विज्ञापन
Mass Jathara Release Date Producer Naga Vamsi Mass Maharaja Ravi Teja Sreeleela film
मास जथारा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

विस्तार

आज 'मास जथारा' के निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर रवि तेजा और श्रीलीला की आगामी फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है। जिससे रवि और श्रीलीला के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन

'मास जथारा' रिलीज की तारीख
नागा वामसी ने आज एक्स पर फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज डेट को लेकर एक खास घोषणा की है। निर्माता नागा वामसी ने आखिरकार मास महाराजा रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए एक्स पर लिखा, 'हम इस दशहरा पर 2 अक्बतूर को रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे... उसके बाद, लगातार अपडेट और प्रमोशन जारी रहेंगे। हमारे ऊर्जावान मास महाराज को देखने के लिए तैयार हो जाइए।' वैसे यह फिल्म पहले मूल रूप से 27 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इसकी तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। अब, नागा वामसी ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी देकर फैंस को खुश कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मास जथारा' के बारे में
'मास जथारा' का निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। इस फिल्म के निर्माता नागा वामसी हैं। इस फिल्म में मास महाराज रवि तेजा और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। वैसे श्रीलीला और रवि पहले सुपरहिट एक्शन कॉमेडी फिल्म 'धमाका' में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरेलो ने तैयार किया है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विधु अयन्ना और संपादन नवीन नूली ने किया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने मिलकर किया है। 

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey: 'मुझे गर्व करने का एक और कारण दिया', पत्नी शीतल ने विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed