फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mansoor Ali Khan finally apologized to Leo star Trisha Krishnan for his rape and bedroom indecent remarks

Mansoor Trisha Dispute: अदालत पहुंच चकनाचूर हुआ मंसूर अली खान का अहंकार, तृषा कृष्णन से सरेआम मांगी माफी

Fri, 24 Nov 2023 01:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 24 Nov 2023 01:05 PM IST
सार

जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मंसूर अली खान का अहंकार चकनाचूर हो गया है। अभिनेता ने पोस्ट कर 'लियो' को स्टार तृषा कृष्णन से माफी मांगी है। 
 

विज्ञापन
Mansoor Ali Khan finally apologized to Leo star Trisha Krishnan for his rape and bedroom indecent remarks
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' के दो को-स्टार्स मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। साउथ अभिनेता ने अभिनेत्री पर कई विवादित टिप्पणियां कीं, जिसे लेकर दोनों के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग देखने को मिली। विवाद बढ़ता चला गया और मामले में चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन ने मंसूर को एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस के तहत अभिनेता 23 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। तमाम विवाद के बाद भी मंसूर ने तृषा से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब अभिनेता के सुर बदले नजर आ रहे हैं। मंसूर से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। 

विज्ञापन

मंसूर अली खान ने मांगी माफी

मंसूर अली खान ने आखिरकार 'लियो' को-स्टार तृषा कृष्णन से माफी मांग ली है। रमेश बाला के जरिए एक्स पर किए गए एक पोस्ट में मंसूर का बयान लिखा है, 'मेरी को-स्टार तृषा, कृपया मुझे माफ कर दें। ईश्वर मुझे मौका दें कि मैं आपकी शादी में आशीर्वाद दे सकूं। आमीन।' यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जहां कुछ यूजर्स मंसूर अली खान के लिए माफी की मांग करते नजर आए हैं। तो वहीं, कुछ का गुस्सा मंसूर के पुराने बयान को लेकर अभी भी बरकरार है। 

विज्ञापन


Akka: ओटीटी क्वीन राधिका आप्टे से भिड़ेंगी साउथ हसीना कीर्ति सुरेश, वाईआरएफ की सीरीज 'अक्का' में जमेगा रंग!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभिनेता का विवादित बयान

दरअसल, 'लियो' में मंसूर अली खान और तृषा ने काम किया, लेकिन दोनों ने साथ में किसी भी सीन की शूटिंग नहीं की। तृषा के साथ कोई दृश्य शूट नहीं करने पर मंसूर ने अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंसूर ने कहा, 'जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा, जैसे मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया तक नहीं।'

Ranbir Kapoor: रश्मिका-विजय के अफेयर की खबरों पर रणबीर ने लगाई मुहर? शर्म से लाल हुईं अभिनेत्री

तृषा कृष्णन ने यूं लगाई थी क्लास

मंसूर के इस बयान से तृषा बेहद आहत हुईं और उन्होंने अभिनेता को लताड़ लगाते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जहां मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, स्त्रीद्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं। वह कामना करते रह सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed