फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Movie Turbo Official Trailer Released Starring Mammootty Vysakh Midhun Manuel Thomas

Turbo Trailer: ममूटी की फिल्म 'टर्बो' का ट्रेलर हुआ जारी, जबर्दस्त एक्शन ड्रामा देख फैंस हुए उत्साहित

Mon, 13 May 2024 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 May 2024 12:43 PM IST
सार

 ट्रेलर में दोनों के बीच दुश्मनी की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिमुरुगन के निर्देशक वैशाख ने टर्बो के लिए एक बार फिर ममूटी के साथ मिलकर काम किया है। पटकथा अंजाम पथिरा और अब्राहम ओजलर निर्देशक मिधुन मैनुएल थॉमस द्वारा लिखी गई है।

विज्ञापन
Malayalam Movie Turbo Official Trailer Released Starring Mammootty Vysakh Midhun Manuel Thomas
टर्बो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्मों में से एक ममूटी की आगामी फिल्म 'टर्बो' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। एक्शन से भरपूर ट्रेलर में ममूटी को लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता राज बी शेट्टी के साथ भिड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद ममूटी के प्रशंसकों की क्या प्रतिक्रिया रही है।
विज्ञापन


टर्बो का ट्रेलर हुआ रिलीज
यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2022 की 'भीष्म पर्व' के बाद यह ममूटी की पहलीबड़ी मनोरंजन फिल्म है। 'टर्बो' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कई चौंका देने वाले एक्शन सीन्स हैं। 12 मई को ममूटी ने ट्रेलर का यूट्यूब लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेलर में जोस (ममूटी) का परिचय दिया गया है, जिसे सभी लोग प्यार से टर्बो जोस कहते हैं। वह एक शक्तिशाली व्यक्ति (राज बी शेट्टी) से भिड़ते नजर आता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन अवतार में नजर आए ममूटी
 ट्रेलर में दोनों के बीच दुश्मनी की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिमुरुगन के निर्देशक वैशाख ने टर्बो के लिए एक बार फिर ममूटी के साथ मिलकर काम किया है। पटकथा अंजाम पथिरा और अब्राहम ओजलर निर्देशक मिधुन मैनुएल थॉमस द्वारा लिखी गई है। 'टर्बो' में कन्नड़ अभिनेता राज बी शेट्टी, तेलुगु अभिनेता सुनील और अंजना जयप्रकाश, कबीर दुहान सिंह, सिद्दीकी, शबरीश वर्मा और दिलेश पोथान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिट फिल्में दे रहे हैं अभिनेता
ममूटी को आखिरी बार इसी साल मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम'  मुख्य भूमिका में देखा गया था। मेगास्टार की मुख्य भूमिका वाली इस हॉरर फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है और इसमें अभिनेता सिद्धार्थ भारतन और अर्जुन अशोकन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। अभिनेता ने पिछले कुछ वर्षों में बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। वह अगली बार स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर 'बाजूका' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे
 

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने दिखाई दरियादिली, आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड को सरेआम लगाया गले, फैंस हुए खुश


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed