{"_id":"69370b9e96b534b63a001847","slug":"malayalam-filmmaker-p-t-kunju-muhammed-booked-for-molesting-woman-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलयालम निर्माता-निर्देशक कुंजू मुहम्मद पर लगे महिला से छेड़छाड़ के आरोप, शिकायत हुई दर्ज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
मलयालम निर्माता-निर्देशक कुंजू मुहम्मद पर लगे महिला से छेड़छाड़ के आरोप, शिकायत हुई दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 11:04 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:04 PM IST
सार
Filmmaker P T Kunju Muhammed: मलयालम इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता-निर्देशक पीटी कुंजू मुहम्मद के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
मलयालम फिल्म डायरेक्टर पी टी कुंजू मुहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलयालम फिल्म डायरेक्टर पी टी कुंजू मुहम्मद के खिलाफ एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है, जो फिल्म इंडस्ट्री से भी ताल्लुक रखती है।
विज्ञापन
होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस के अनुसार, मुहम्मद और शिकायतकर्ता दोनों आने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IFFK) की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य थे। कमिटी के काम के तहत वे शहर के एक होटल में रुके हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने स्क्रीनिंग के आखिरी दिन, मुहम्मद ने कथित तौर पर होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट हुई जारी, देखें कौन सी फिल्मों और सीरीज को मिली जगह
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई
शिकायत के बाद, कैंटोनमेंट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 75 (1) (महिला की इच्छा के विरुद्ध अवांछित रिलेशन बनाना) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है।
जल्द की जाएगी पूछताछ
इस मामले में फिल्म निर्माता कुंजू मुहम्मद से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। कुंजू मुहम्मद, एक जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं। वे केरल में लेफ्ट-सपोर्टेड इंडिपेंडेंट MLA भी रह चुके थे। पी. टी. कुंजू मुहम्मद मलयालम की पहली फिल्म 'मगरिब' (1993) थी। उन्हें गर्शोम (1998), परदेशी (2007) और वीरपुत्रन (2011) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें राज्य स्तर पर अपनी फिल्मों के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं।