Kailas Nath Dies: मलयालम एक्टर कैलाश नाथ का निधन, 65 साल की उम्र में कोच्चि में ली अंतिम सांस
कैलाश नाथ काफी समय से नॉन अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी।
विस्तार
इस बीमारी से जूझ रहे थे कैलाश नाथ
बता दें कि कैलाश नाथ काफी समय से नॉन अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने सोशल मीडिया पर साझा की। सीमा ने कैलाश नाथ का एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'अलविदा कैलासेटा... लोकप्रिय अभिनेता कैलाश नाथ का निधन... दुखद...'
Ghoomer: 'आपने फिल्म में अच्छा प्रदर्शन किया है', घूमर देखकर बिग बी ने बांधे बेटे अभिषेक की तारीफों के पुल
साल 2021 में पड़ा था दिल का दौरा
बता दें कि कैलाश नाथ को दिल का दौरा भी पड़ चुका था। दरअसल, साल 2021 के दौरान मशहूर शो संथवनम के सेट पर कैलाश नाथ को दिल का मामूली दौरा पड़ा था। उसकी जांच के दौरान उन्हें नॉन अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस बीमारी की जानकारी मिली थी। डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।
Adnan Sami: छह साल बाद UK में सजेगी अदनान सामी की सुरों की महफिल, कॉन्सर्ट की तारीखों का हुआ एलान
ऐसा रहा कैलाश नाथ का करियर
जानकारी के मुताबिक, कैलाश नाथ ने साल 1999 के दौरान फिल्म संगमम से मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें शोहरत ओरु थलई रगम फिल्म से हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने युगपुरुषन, एथो ओरु स्वप्नम और तमसो मा ज्योतिर्गम आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।
Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर