Vettaiyan: 'वेट्टैयन' को रिलीज करने की जोर शोर से चल रही तैयारी, फिल्म के लिए डबिंग करते दिखे रजनीकांत
रजनीकांत की 'वेट्टैयन' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने एक दिलचस्प वीडियो साझा कर फैंस को उत्साहित कर दिया है। इस वीडियो में सुपरस्टार रजनीकांत डबिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विस्तार
Suparna Anand: सुपर्णा ने मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में की बात, कहा- इंडस्ट्री में हमेशा से ही मौजूद है
वीडियो में दिखी रजनीकांत की झलक
लाइका प्रोडक्शंस की ओर से जारी किए गए वीडियो में सुपरस्टार अपने हिस्से की डबिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता को बेहद ऊर्जा के साथ अपने संवाद बोलते हुए देखा जा सकता है। इस देखकर फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फिल्म के लिए रजनीकांत ने पहले ही अपनी डबिंग पूरी कर ली है, क्योंकि वह वर्तमान समय में लोकेश कनगराज की फिल्म की शूटिंग विजाग में कर रहे हैं।
Malayalam Industry: 'वैनिटी में लगे कैमरे कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड करते हैं', अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा
Kuri Vechha… Erai Vizhanum. 🦅 Superstar @rajinikanth at the dubbing session. 🎙️ Watchout VETTAIYAN 🕶️ is on the way. 🔥
— Lyca Productions (@LycaProductions) August 31, 2024
Releasing on October 10th in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!#Vettaiyan 🕶️ @rajinikanth @SrBachchan @tjgnan @anirudhofficial @LycaProductions #Subaskaran… pic.twitter.com/BUDMuC5jeq
ये सितारे पहले ही कर चुके हैं डबिंग
जानकारी के मुताबिक फहद फासिल , मंजू वारियर और दुशारा विजयन ने पहले ही अपने हिस्से की डबिंग पूरी कर चुके हैं। वेट्टैयन' तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर 'वेट्टैयन' की टक्कर सूर्या की 'कांगुवा' से हो सकती है। हालांकि, बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सूर्या की फिल्म की तारीख को बदल दिया गया है। फिलहाल निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
Nani: कल्कि के सीक्वल में काम करने की अफवाह पर नानी ने दिया जवाब, कहा- भगवान कृष्ण का रोल तो नहीं, लेकिन...