{"_id":"685d5b778a5bced23300808e","slug":"jr-ntr-spotted-with-a-mysterious-book-muruga-the-lord-of-war-god-of-wisdom-in-mumbai-know-the-story-behind-it-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Junior Ntr: मुंबई एयरपोर्ट पर इस किताब के साथ स्पॉट हुए जूनियर एनटीआर, जानिए इसके पीछे की कहानी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Junior Ntr: मुंबई एयरपोर्ट पर इस किताब के साथ स्पॉट हुए जूनियर एनटीआर, जानिए इसके पीछे की कहानी
Thu, 26 Jun 2025 08:10 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:10 PM IST
सार
Muruga Book: जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ ही वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इसकी एक झलक आज सोशल मीडिया पर देखने को मिली।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आज टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर को अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जूनियर एनटीआर के हाथ में 'मुरुगा' किताब को देखकर गया।
विज्ञापन
Trending Videos
किताब 'मुरुगा' के साथ स्पॉट हुए जूनियर एनटीआर
अभिनेता ने आनंद बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक मुरुगा - द लॉर्ड ऑफ वॉर, द गॉड ऑफ विजडम की एक प्रति अपने हाथों में पकड़ी हुई थी। किताब के साथ एनटीआर को को देखने के बाद प्रशंसकों और फिल्म जगत के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Muruga Book...🙏
— NANI Tweets (@Nani_tweets9999) June 26, 2025
"Harom Hara Skanda"🙏@tarak9999 #JrNTR #War2#NTRTrivikram pic.twitter.com/Fy0SIfp2wL
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर 2 के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी आगामी पौराणिक परियोजना की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म भगवान कुमार स्वामी के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिन्हें भगवान कार्तिकेय या सुब्रह्मण्य स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। अपनी प्रतिबद्धता और भूमिकाओं में गहराई के लिए जाने जाने वाले जूनियर एनटीआर देवता के बारे में अधिक पढ़कर और सीखकर चरित्र में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

— USA_LO_Naa_saav_nen_chasta (@nasaavnenchasta) June 26, 2025
जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट
जूनियर एनटीआर जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह जासूसी थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त, 2025 को तेलुगु, हिंदी और तमिल में रिलीज होगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Metro In Dino: कपिल के शो पर पहुंची 'मेट्रो इन दिनों' की स्टारकास्ट, शादी के सवाल पर सारा ने दिया ऐसा रिएक्शन..