फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jr NTR fans Arrested For allegedly sacrificed two goats spilled their blood on actor banner on his birthday

Jr NTR: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस ने दी बकरियों की बलि, नौ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 02:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 May 2023 02:24 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के नौ फैंस को पुलिस ने बलि गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jr NTR fans Arrested For allegedly sacrificed two goats spilled their blood on actor banner on his birthday
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और उनकी फिल्मों का फैंस के बीच खूब क्रेज रहता है। हाल ही में अभिनेता ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके फैंस ने भी अलग अलग तरीके से इस खास अवसर पर जश्न मनाया, लेकिन अभिनेता के जन्मदिन पर जश्न मनाने वाले नौ फैंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जूनियर एनटीआर के नौ फैंस को पुलिस ने बलि गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, जूनियर एनटीआर ने 20 मई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस कड़ी में अभिनेता के जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में प्रशंसकों ने कथित तौर पर दो बकरियों को मार डाला और जूनियर एनटीआर के फ्लेक्सी बैनर पर उनका खून बहा दिया। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने फैंस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पी शिव नागा राजू, के साई, जी साई, डी नागा भूषणम, वी साई, पी नागेश्वर राव, वाई धरणी, पी शिव और बी अनिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


Pankaj Tripathi: जहां की प्राइमरी की पढ़ाई, वहां पहुंचे पंकज, पिताजी के नाम बने ट्रस्ट से बदला स्कूल का नक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, शिवा नागा राजू और उनके दोस्त जूनियर एनटीआर का जन्मदिन मनाने के लिए सिरी कृष्णा और सिरी वेंकट थिएटर पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर बकरियों को मार डाला, जूनियर एनटीआर के बैनरों पर उनका खून लगा दिया और इस्तेमाल किए गए धारदार हथियारों के साथ बकरियों के शवों को ले गए। इसके बाद आरोपियों को विजयवाड़ा की रॉबर्सनपेट पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Thalapathy Vijay: 'वारिसु' की सफलता के बाद थलपति विजय ने बढ़ाई फीस? अब एक फिल्म के ले रहे इतने करोड़

दूसरे थिएटर में लगी आग
जूनियर एनटीआर के 40वें जन्मदिन पर एक और घटना सामने आई थी। सिनेमाघरों में उनकी 20 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिम्हादरी' फिर से रिलीज की गई थी। सिनेमाघरों में अभिनेता के फैंस भारी तादाद में उमड़ गए और फिल्म को देखने के दौरान अभिनेता के फैंस बेकाबू हो गए और एक सिनेमाघर में पटाखे फोड़ने लगे। पटाखों के कारण सिनेमाघर में आग लग गई।

Anurag Kashyap: 'कैनेडी' को लेकर चियान विक्रम के पलटवार के बाद बदले अनुराग कश्यप के सुर, यूजर्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed