{"_id":"69d0b7fe6fa97b369203010a","slug":"director-ranjith-in-problem-court-grants-three-day-police-custody-in-harassment-case-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर रंजीत की बढ़ी मुश्किलें, यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दी तीन दिन की पुलिस कस्टडी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
डायरेक्टर रंजीत की बढ़ी मुश्किलें, यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दी तीन दिन की पुलिस कस्टडी
Sat, 04 Apr 2026 12:34 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:34 PM IST
सार
Ranjith Police Custody: मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
विज्ञापन
रंजीत
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यौन शोषण मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत की मुश्किलें बढ़ रही हैं। शनिवार को एक अदालत ने रंजीत की तीन दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर ली। रंजीत को एक फिल्म शूटिंग सेट पर कथित यौन उत्पीड़न की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट ने दी पुलिस कस्टडी की इजाजत
एर्नाकुलम की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सेल्माथ आरएम ने पुलिस की उस अर्जी को मंजूर कर लिया, जिसमें रंजीत की तीन दिन की कस्टडी मांगी गई थी। अदालत ने सोमवार शाम तक के लिए निर्देशक की कस्टडी दी है।
रंजीत को शनिवार सुबह एर्नाकुलम सब-जेल से कोर्ट में पेश किया गया। पिछले तीन दिनों से उन्हें इसी जेल में रखा गया था।

रंजीत ने मांगी जमानत
रंजीत ने इस मामले में जमानत की अर्जी भी दाखिल की है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि वे बेकसूर हैं। रंजीत के वकील ने दलील दी कि गिरफ्तारी सही प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई थी। वकील ने जमानत मांगते समय रंजीत की सेहत का भी हवाला दिया।
कोर्ट ने कहा कि वह जमानत की अर्जी पर बाद में विचार करेगा।
क्या है पूरा मामला?
रंजीत को मंगलवार रात थोडुपुझा से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी तब हुई जब एक एक्ट्रेस ने पुलिस से शिकायत की कि फोर्ट कोच्चि में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रंजीत ने एक कारवां के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया था।
रंजीत ने 2024 में यौन उत्पीड़न के एक मामले के बाद केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।