फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Devara after Shaakuntalam Allu Arjun Daughter Allu Arha To Star In Jr NTR film claims reports

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' में काम करेंगी 'पुष्पा' की बेटी? जानें किस किरदार में नजर आएंगी अल्लू अरहा

Sun, 16 Jul 2023 09:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 16 Jul 2023 09:20 PM IST
सार

रिपोर्ट्स की मानें तो 'शाकुंतलम' के बाद अल्लू अरहा के हाथ जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' लग गई है।

विज्ञापन
Devara after Shaakuntalam Allu Arjun Daughter Allu Arha To Star In Jr NTR film claims reports
अल्लू अरहा, देवरा - फोटो : social media

विस्तार

जब से 'देवरा' की शूटिंग शुरू हुई है, जूनियर एनटीआर के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'देवरा' जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं होगी। अभिनेता के फैंस फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर 'जनता गैराज' के निर्देशक कोराटाला शिवा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। शूटिंग शुरू होने की खबरों के बाद अब 'देवारा' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर सभी के चेहरे खिल उठेंगे। दरअसल, कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्टार कास्ट से अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा का नाम भी जुड़ गया है।  

विज्ञापन

Devara after Shaakuntalam Allu Arjun Daughter Allu Arha To Star In Jr NTR film claims reports
अल्लू अरहा - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स की मानें तो 'शाकुंतलम' के बाद अल्लू अरहा के हाथ जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' लग गई है। ऐसी अफवाह है कि अल्लू अरहा, फिल्म में जान्हवी कपूर के बचपन के किरदार को निभाएगी। हालांकि, फिल्म के कलाकारों या टीम की तरफ से अभी तक फिल्म में अरहा की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन रिपोर्ट्स को पढ़कर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इतना ही नहीं प्रशंसक उत्सुकता के साथ 'देवरा' के आगे के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
Kusha Kapila: दीपिका संग फोटो साझा करने पर कुशा हुईं ट्रोल, 'फेम डिगर' कहे जाने पर यूट्यूबर ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

Devara after Shaakuntalam Allu Arjun Daughter Allu Arha To Star In Jr NTR film claims reports
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें, अल्लू अर्जुन की लाडली को इससे पहले सामंथा रूथ प्रभु स्टारर 'शाकुंतलम' में देखा गया था। 'शाकुंतलम' में अरहा ने राजकुमार भरत की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन समीक्षकों से लेकर फैंस तक ने अल्लू अरहा के अभिनय की जमकर तारीफ की थी। फैंस के साथ ही अल्लू अर्जुन को भी अपनी बेटी के डेब्यू से काफी खुशी हुई थी। अभिनेता ने अपनी लाडली की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया था। 

विज्ञापन

Devara after Shaakuntalam Allu Arjun Daughter Allu Arha To Star In Jr NTR film claims reports
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बॉलीवुड की सुंदर बाला इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। यह पहला मौका होगा जब वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसका निर्देशन कोरटाला शिवा कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Simon Pegg: AI के सपोर्ट में आए 'मिशन इम्पॉसिबल 7' फेम साइमन पेग, बोले- सामान्यता पर लगा सकता है रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed