फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chandramukhi 2 Kangana Ranaut Raghava Lawrence film team complete shooting wraps production see photos

Chandramukhi 2: खत्म हुई 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी कंगना-राघव लॉरेंस की फिल्म

Wed, 21 Jun 2023 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

कंगना रणौत और राघव लॉरेंस अभिनीत 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म की शूटिंग रैप होने की जानकारी निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Chandramukhi 2 Kangana Ranaut Raghava Lawrence film team complete shooting wraps production see photos
चंद्रमुखी 2 - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत जल्दी ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। जहां मेकर्स पहले ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट का एलान कर चुके हैं, वहीं अब 'चंद्रमुखी 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, निर्माताओं ने एलान कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसा करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम की एक तस्वीर भी साझा की है।

विज्ञापन

शूटिंग हुई खत्म
कंगना रणौत और राघव लॉरेंस अभिनीत 'चंद्रमुखी 2' का निर्माण पूरा हो गया है, निर्माताओं ने इसकी घोषणा की है। यह फिल्म पी वासु निर्देशित साल 2005 में तमिल कॉमेडी हॉरर 'चंद्रमुखी' की अगली किस्त है। लाइका प्रोडक्शंस ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपडेट साझा किया और शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर लिखा, 'और ... कट! चंद्रमुखी 2 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई है। हम आप लोगों को इस फिल्म का बड़े पर्दे पर मजा लेने का इंतजार नहीं सकते।'
विज्ञापन



इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 'चंद्रमुखी 2' को 15 सितंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फेस्टिवल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'चंद्रमुखी 2' तमिल क्लासिक फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है जो 2005 में रिलीज हुई थी। रजनीकांत, ज्योतिका, नयनतारा और प्रभु की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 500 से अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में चली और यह एक ब्लॉकबस्टर हिट रही। 
TKSS: जल्द ऑफ एयर होगा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग के बाद चैनल पर यह टैलेंट शो करेगा दर्शकों मनोरंजन

ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
पी वासु द्वारा निर्देशित 'चंद्रमुखी 2' में राघव लॉरेंस, कंगना रनौत, वडिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, सुभिक्षा कृष्णन, रवि मारिया, कार्तिक श्रीनिवासन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 
Adipurush: रावण के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान! जानिए किसको ऑफर किया गया था 'लंकेश' का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed