फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Art director milan passed away during shoot in azerbaijan ajith kumar pay tribute to him

दुखद: नहीं रहे मशहूर आर्ट डायरेक्टर मिलन, सुपरस्टार अजित कुमार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

साउथ इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन हो गया है। तमिल के सुपरस्टारर अजित कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।

विज्ञापन
Art director milan passed away during shoot in azerbaijan ajith kumar pay tribute to him
आर्ट डायरेक्टर मिलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन हो गया है। तमिल के सुपरस्टारर अजित कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। आर्ट डायरेक्टर मिलन की मौत की खबर से सभी दुखी हैं। मिलन तमिल की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, अक्सर थलपति विजय, अजित कुमार, चियान विक्रम, जयम रवि और कई सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिलन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल के सहायक बनकर की। इस दौरान उन्होंने कुछ दिग्गज कलाकारों की बड़ी फिल्मों के लिए काम किया। जैसे मिलन ने सबसे ज्यादा काम अजित कुमार के साथ किया है, जिसमें 'सिटीजन', 'रेड और विलेन', थलपति विजय के साथ 'थमिजान' और चियान विक्रम की 'अन्नियन' जैसी फिल्में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने 2006 में 'आर्य' से कला निर्देशक के रूप में शुरुआत की। बाद में उन्होंने 'बिल्ला', 'वेट्टाइकरण', 'थुनिवु', 'विवेगम', 'वेदालम' और 'सामी 2' जैसी कुछ हिट फिल्मों में काम किया। जब उनका निधन हुआ तब कला निर्देशक टीम के साथ शूटिंग का काम खत्म कर चुके थे। मिलन की मौत से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ रही है।

यह भी पढ़ें:  एनिमल संग सैम बहादुर के टकराव पर रॉनी स्क्रूवाला ने तोड़ी चुप्पी, क्लैश पर मंसूबे को किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed