फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu arjun Film Pushpa 2 reloaded version with 20 minutes added footage will play in cinemas from This date

Pushpa 2: नई फुटेज के साथ इस तारीख से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी 'पुष्पा 2', फिल्म की अवधि में हुआ इजाफा

Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

Pushpa 2 The Rule: दिसंबर में क्रिसमस से पहले खबर आई थी कि 'पुष्पा 2' की अवधि में मेकर्स इजाफा कर रहे हैं। इसमें कुछ और फुटेज जोड़े जा रहे हैं। फिल्म का रिलोडिड वर्जन कब से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा, अब इस पर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Allu arjun Film Pushpa 2 reloaded version with 20 minutes added footage will play in cinemas from This date
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। रिलीज के करीब महीनेभर बाद भी इसका जलवा बरकरार है। अब इस फिल्म का रिलोडिड वर्जन सिनेमाघरों में आ रहा है। दर्शकों को कुछ अतिरिक्त फुटेज के साथ इस फिल्म को देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि दिसंबर में क्रिसमस से पहले मेकर्स ने फिल्म में कुछ और एपिसोड जोड़ने का एलान किया था। इसके बाद फिल्म की अवधि बढ़ जाएगी। जोड़ी गई फुटेज के साथ फिल्म इसी महीने से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। तारीख जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस तारीख से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
मैत्री मूवीज मेकर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें बताया गया कि फिल्म का रिलोडिड वर्जन 11 जनवरी 2025 से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। नए एपिसोड जोड़ने से फिल्म की अवधि करीब 20 मिनट और बढ़ जाएगी। अब इसका टोटल रनटाइम होगा 3 घंटे 40 मिनट।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ कमाई जारी
फिल्म 'पुष्पा 2'  05 दिसंबर 2024 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई। कमाई के मामले में यह पहले दिन से रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के 33 दिन इसने शानदार अंदाज में पूरे किए हैं। कल मंगलवार को फिल्म ने ढाई करोड़ रुपये की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की। अब तक इसका नेट कलेक्शन 1210.01 करोड़ रुपये हो चुका है।


ये खबर भी पढ़ें:
Ananya Panday: टाइगर श्रॉफ ने की थी अनन्या पांडे की मदद? आज तक भुला नहीं पाईं हैं अभिनेत्री

विज्ञापन

हिंदी पट्टी की नंबर 1 फिल्म
हिंदी पट्टी में भी फिल्म कमाल कर रही है। जल्द ही हिंदी भाषा में यह फिल्म 800 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है। हिंदी भाषा में अब तक इसने 793.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी में यह नंबर वन फिल्म बन चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि बढ़ाई गई अवधि के बाद दर्शकों का क्रेज फिल्म के प्रति कितना बढ़ता है।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: 'बेबी जॉन' हुई फ्लॉप तो वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे राजपाल यादव, इस मामले में कर दी शाहरुख से तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed