फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun And Sneha Reddy 15th Wedding Anniversary Actor Share Social Media Post

‘पुष्पा’ ने असल ‘श्रीवल्ली’ को दी शादी की सालगिरह पर बधाई; अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा संग साझा की तस्वीर

Fri, 06 Mar 2026 12:40 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 06 Mar 2026 12:40 PM IST
सार

Allu Arjun 15th Wedding Anniversary: अल्लू अर्जुन की शादी को 15 साल हो चुके हैं। एक्टर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी स्नेहा के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। एक खास बात के लिए पत्नी को शुक्रिया कहा है। 

विज्ञापन
Allu Arjun And Sneha Reddy 15th Wedding Anniversary Actor Share Social Media Post
अल्लू अर्जुन और स्नेहा - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

अल्लू अर्जुन और पत्नी स्नेहा की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। दोनों की मुलाकात, प्यार से लेकर शादी तक का सफर किसी फिल्म स्क्रिप्ट जैसा था। दोनों 6 मार्च 2011 को शादी के बंधे थे। आज वह अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा के नाम एक प्यारी सी पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। 

विज्ञापन


15 साल के सफर के लिए पत्नी को कहा शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में पत्नी स्नेहा संग एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी, क्यूटी। 15 साल साथ में गुजर गए। तुम्हारे बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी पत्नी के लिए शेयर किया।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सालगिरह पर शेयर की है। इसमें वह लिखती हैं, '15 साल में हमने प्यार से भरी जिंदगी बनाई है। एक परिवार बनाया है, जो मेरे लिए सब कुछ है। एक ऐसा घर बनाया है, जो प्यार से भरा है। हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो डॉग और कई अनगिनत यादें हमनें मिलकर बनाई हैं। मेरे जीवनसाथी बनने के लिए शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ था अल्लू अर्जुन और स्नेहा को प्यार
अल्लू अर्जुन अपने एक दोस्त या रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए थे। इसी शादी में उन्होंने अपनी श्रीवल्ली यानी स्नेहा की पहली झलक देखी थी। अल्लू अर्जुन को पहली ही नजर में स्नेहा से प्यार हो गया। वो स्नेहा की खूबसूरती, व्यवहार के दीवाने बन गए। उस समय वो स्नेहा से उनका नंबर नहीं मांग पाए लेकिन बाद में किसी तरह से उनका नंबर अरेंज कर ही लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


 

Allu Arjun And Sneha Reddy 15th Wedding Anniversary Actor Share Social Media Post
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

स्नेहा के पिता ने नहीं दी थी शादी की परमिशन
जब अल्लू अर्जुन और स्नेहा के रिश्ते की खबर स्नेहा के परिवार को लगी तो उनके पिता बिजनेसमैन कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। अल्लू अर्जुन के साथ वह अपनी बेटी की शादी करने को राजी नहीं हुए। परिवार के विरोध के बाद भी दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। अंत में जब स्नेहा के पिता नहीं माने तो अल्लू ने अपने पिता अल्लू अरविंद को स्नेहा के घर उनके परिवार को मनाने के लिए भेज दिया। अल्लू को यह आइडिया काम कर गया और स्नेहा के पिता इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Sneha Reddy (@allusnehareddy)




अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म कौन सी है?
हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed