फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun And Rashmika Mandanna Shocked By Fluent Telugu Of Japanese Fan Did Signature Pose With Him

जापानी फैन की तेलुगु सुनकर हैरान रह गए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, एक्टर ने प्रशंसक को दे डाली ये खास सलाह

Sat, 24 Jan 2026 08:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 24 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

Allu Arjun Japanese Fan: जापान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को एक ऐसा फैन मिला, जिसने दोनों सितारों से तेलुगु में बात की। जानिए इसके बाद क्या था दोनों सितारों का रिएक्शन...

विज्ञापन
Allu Arjun And Rashmika Mandanna Shocked By Fluent Telugu Of Japanese Fan Did Signature Pose With Him
जापानी फैन के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@kazulanguages

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। पिछले दिनों फिल्म के प्रीमियर पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी टोक्यो पहुंचे थे। इस दौरान दोनों सितारों को अपने बीच पाकर जापानी फैंस काफी खुश हुए थे। इसके कई वीडियोज भी वायरल हुए थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने जापानी में फिल्म का डायलॉग बोलकर फैंस को हैरान कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक जापानी फैन ने तेलुगु बोलकर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपना मुरीद बना दिया।

विज्ञापन

प्रशंसक ने साझा किया वीडियो
वायरल वीडियो में जापानी फैन की धाराप्रवाह तेलुगु सुनकर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पूरी तरह से हैरान रह गए। काजू नाम के प्रशंसक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। फैन ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका को संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वो दोनों सितारों से तेलुगु में बात करता है। ये देखकर दोनों स्टार्स हैरान रह जाते हैं। जब अल्लू अर्जुन उनसे जापानी में बात करते हैं, तो वे उसी भाषा में जवाब देते हैं। फिर तेलुगु में कहते हैं, ‘आप तेलुगु फिल्मों का गौरव हैं। मैं तेलुगु सीख रहा हूं। कृपया मेरी तेलुगु को बर्दाश्त करें।’ रश्मिका फैन की धाराप्रवाह तेलुगु पर ताली बजाती हैं। फिर अल्लू अर्जुन मजाक में कहते हैं, ‘तुम्हें भी किसी तेलुगु लड़की से शादी करनी चाहिए।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kazu Languages (@kazulanguages)


 

कॉपी किया सिग्नेचर पोज
प्रशंसक ने इसके अलावा एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें वो दोनों स्टार्स के साथ ‘पुष्पा 2’ का सिग्नेचर पोज दे रहा है। इसे पोस्ट करते हुए प्रशंसक ने लिखा, ‘मुझे भारत के दो शीर्ष अभिनेताओं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का इंटरव्यू करने का सौभाग्य मिला। एक अप्रत्याशित तेलुगु आश्चर्य भी था। इस अविश्वसनीय अवसर के लिए आभारी हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kazu Languages (@kazulanguages)




यह खबर भी पढ़ेंः ‘फोटो खिंचाने के बहाने उन्होंने मेरी कमर छुई और फिर…’, मौनी रॉय के साथ एक इवेंट में हुई छेड़छाड़; जताई नाराजगी

 

अल्लू अर्जुन के पास हैं बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन अब एटली के साथ अपनी अगली फिल्म ‘AA22’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसके अलावा वो लोकेश कनगराज के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ है। इसमें वो शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में फिल्म ‘म्यासा’ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed