फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun And Rashmika Mandana Promote Movie Pushpa 2 In Japan Share Social Media Post

अल्लू अर्जुन को स्टेज पर देख दीवाने हुए जापानी फैंस, ‘पुष्पा’ फेम एक्टर ने शेयर की दिल को छू लेने वाली पोस्ट

Fri, 16 Jan 2026 04:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 Jan 2026 04:42 PM IST
सार

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Release In Japan: साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ जापानी भाषा में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर जापानी फैंस के बीच टोक्यो पहुंचे। जापानी फैंस से मिले प्यार और अपनेपन के बाद उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन
Allu Arjun And Rashmika Mandana Promote Movie Pushpa 2 In Japan Share Social Media Post
जापानी फैंस के बीच पहुंचे अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी और हिट फिल्म थी। आज यह फिल्म जापानी भाषा में ‘पुष्पा कुनरिन’ नाम से रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म के प्रीमियर पर अल्लू अर्जुन जापान के टोक्यो शहर पहुंचे। जापानी फैंस के बीच उनकी गजब की दीवानगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर जापानी फैंस के रिएक्शन खूब वायरल हैं। गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अल्लू अर्जुन ने जापानी फैंस का शुक्रिया अदा किया। साथ ही एक खास मैसेज भी फैंस के नाम लिखा। 

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में जापानी प्रीमियर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह फैंस का शुक्रिया कर रहे हैं। साथ में रश्मिका मंदाना भी स्टेज पर हैं। आगे एक मैसेज अपने जापानी फैंस के नाम वह लिखते हैं। अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि थिएटर में आपको यह फिल्म पसंद आएगी, आप इसे देखकर खुश होंगे।’ 

विज्ञापन




अल्लू अर्जुन के नाम फैंस ने लिखे प्यारे मैसेज
अल्लू अर्जुन जब फिल्म के प्रीमियर पर अपने फैंस से मिले तो उन्होंने जापानी भाषा में ‘पुष्पा 2’ का डायलाॅग बोला। यह डायलॉग सुनकर फैंस बहुत खुश हुए। जापानी फैंस ने अल्लू अर्जुन के नाम एक बोर्ड पर खूब सारे प्यारे भरे मैसेज भी लिखे थे। इसका वीडियो भी अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इतना प्यार देखकर अल्लू अर्जुन और मेकर्स को उम्मीद है कि ‘पुष्पा 2’ जापानी भाषा में रिलीज होने के बाद अच्छी कमाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 
पिछले दिनों मकर संक्रांति के मौके पर अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed