अजित कुमार की रेस में हौसला बढ़ाने फ्रांस पहुंचीं पत्नी शालिनी, शेयर की शानदार तस्वीरें
Ajith Kumar Le Mans Race: 'ले मैन्स' में अजित कुमार की रेस के दौरान उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री शालिनी स्टैंड से उनका हौसला बढ़ाती नजर आईं। इसी के साथ शालिनी ने सोशल मीडिया पर फ्रांस से कई तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।
विस्तार
अभिनेता अजित कुमार इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर फ्रांस में हो रही मशहूर '24 आवर्स ले मैन्स' कार रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस खास मौके पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री शालिनी और उनके दोनों बच्चे अनुष्का और आदविक भी फ्रांस पहुंचे गए हैं।
इस वीडियो में शालिनी स्टैंड्स में खड़ी होकर अजित और उनकी टीम को चीयर करती हुई नजर आ रही हैं। शालिनी ने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'थोड़ा सा फ्रांस, ढेर सारा प्यार।'
#DirVijay expresses his heartfelt gratitude to #AjithKumar sir for inviting him to witness and capture the iconic 24Hrs of Le Mans 🏁❤️@Akracingoffl@24hoursoflemans@SureshChandraa@AbdulNassaroffl@DoneChannel1 pic.twitter.com/ib3ecs5Coq
— Chennaipatrika (@Chennaipatrika) June 15, 2026
अजित कुमार की टीम 'अजित कुमार रेसिंग' इस रेस में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। इस मुश्किल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है। अजित पिछले दो साल से कार रेसिंग के अपने पुराने शौक को पूरा करने में जुटे हैं।

अजित कुमार की आखिरी फिल्म 'गुड बैड अगली' साल 2025 में रिलीज हुई थी, जो उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। चर्चा है कि अजित जल्द ही निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, ताजा खबरों के मुताबिक कुछ निर्माताओं के पीछे हटने के कारण फिलहाल इस फिल्म का काम रुक गया है।
यह भी पढ़ें: 'कुछ लम्हें कभी...', 'गदर एक प्रेम कथा' के 25 साल हुए पूरे; अनिल शर्मा ने वीडियो में किया 'गदर 3' की ओर इशारा
View this post on Instagram