फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Adivi Sesh And Mrunal Thakur Starrer Dacoit Release Postponed To Avoid Clash Between Toxic And Dhurandhar 2

आदिवी शेष की ‘डकैत’ की बदली रिलीज डेट, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ बनी वजह! जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

Wed, 04 Feb 2026 12:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:35 PM IST
सार

Dacoit Release Postpone: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी। जानिए इसके पीछे की वजह और अब कब रिलीज होगी ‘डकैत’...

विज्ञापन
Adivi Sesh And Mrunal Thakur Starrer Dacoit Release Postponed To Avoid Clash Between Toxic And Dhurandhar 2
डकैत फिल्म की बदली रिलीज - फोटो : एक्स@AdiviSesh

विस्तार

19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगी। क्योंकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इन्हीं फिल्मों के साथ 19 मार्च को आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ भी रिलीज होनी थी। लेकिन अब ‘डकैत’ के मेकर्स ने इस क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म आगे बढ़ा ली है। जानिए अब कब बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी ‘डकैत’?

विज्ञापन

अब 10 अप्रैल को होगी रिलीज
‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर से बचने के लिए ‘डकैत’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘डकैत’ अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फैसले की वजह ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों की क्लैश से होने वाले नुकसान से बचना है। ताकि ‘डकैत’ लंबे समय के लिए सिनेमाघरों में बनी रहे और दर्शक जुटाती रहे। ‘डकैत’ के निर्माताओं ने दोनों फिल्मों और उनकी क्रिएटिव टीमों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि फिल्म को उसका उचित स्थान मिले और दर्शक प्रत्येक फिल्म को अपने-अपने तरीके से अनुभव कर सकें।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः रिलीज से पहले विवादों में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म, 'घूसखोर पंडित' को लेकर यूजर्स ने मेकर्स से की ये मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

पैन इंडिया फिल्म है ‘डकैत’
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ की कहानी एक ऐसे गुस्सैल कैदी की कहानी है, जो अपनी धोखा देने वाली पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले साल दिसंबर में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब उनका इंतजार थोड़ा लंबा रहने वाला है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed