फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   south actress shwetha menon faces obscenity case over films and ads controversy

Shwetha Menon: अभिनेत्री श्वेता मेनन पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, फिल्मों-विज्ञापनों को लेकर दर्ज हुआ केस

Wed, 06 Aug 2025 04:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 06 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

Shwetha Menon Faces Legal Action: मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता मेनन एक गंभीर कानूनी मामले में फंस गई हैं। उनके ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
south actress shwetha menon faces obscenity case over films and ads controversy
श्वेता मेनन - फोटो : एक्स

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता मेनन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं, हालांकि इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या प्रोफेशनल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद है। दरअसल अभिनेत्री पर अश्लीलता फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


एक्ट्रेस पर अश्लील सीन करने के आरोप
ये मामला एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है, जिसमें अभिनेत्री पर कुछ फिल्मों और विज्ञापनों में अश्लील और नग्न अवस्था में सीन दिखाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता मार्टिन मेनाचेरी ने कोर्ट में याचिका दायर कर ये दावा किया कि श्वेता ने पैसा कमाने के लिए फिल्मों और विज्ञापनों में आपत्तिजनक सीन किए, जिनका प्रसार बाद में सोशल मीडिया और एडल्ट वेबसाइट्स के जरिए से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


किन फिल्मों के लिए गिरी गाज?
अभिनेत्री की फिल्मों 'रथिनिर्वेदम', 'पलेरी मणिक्यम: एक मिडनाइट मर्डर मिस्ट्री' और 'कलीमण्णू' में उनके द्वारा निभाए गए बोल्ड किरदारों को भी इस विवाद का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा एक कंडोम के एक विज्ञापन में भी उनकी मौजूदगी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखी भारत-चाइना वॉर की कहानी

शिकायत में ये आरोप भी शामिल है कि इन कंटेंट्स से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा और ये समाज में गलत संदेश फैलाते हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर प्रोहिबिशन ऑफ ऑब्सीनिटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


अभिनेत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
अपने दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों में नामित हो चुकीं श्वेता मेनन इससे पहले भी विवादों में रही हैं। लंबे समय तक फिल्मों, टीवी शोज और रियलिटी कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुकीं अभिनेत्री के साथ साल 2013 में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान दुर्व्यवहार होने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

हालांकि इस बार मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है। अब देखना होगा कि अभिनेत्री इस मामले में अपना बचाव कैसे करती हैं और कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाती है। श्वेता मेनन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed