फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kota Srinivasa Rao Death News: South Actor Kota Srinivasa Rao Passed Away Reason, Funeral Updates

Kota Srinivasa Rao Dies: साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 13 Jul 2025 07:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 13 Jul 2025 07:45 AM IST
सार

Kota Srinivasa Rao Passed Away: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसकी पुष्टि खुद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करके की है। 


 

विज्ञापन
Kota Srinivasa Rao Death News: South Actor Kota Srinivasa Rao Passed Away Reason, Funeral Updates
कोटा श्रीनिवास राव - फोटो : एक्स

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों में शुमार कोटा श्रीनिवास राव, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में कई दशकों तक राज किया। अभिनेता का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर अभिनेता के परिवार के प्रति शोक जताया है और इसे सिनेमा इंडस्ट्री की बहुत बड़ी क्षति कहा। 

विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आंध्रप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री  एन चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता कोटा श्रीनिवास के निधन पर अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao Death: कोटा श्रीनिवास के निधन की खबर सुन घर पहुंचे कई दिग्गज, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Kota Srinivasa Rao Death News: South Actor Kota Srinivasa Rao Passed Away Reason, Funeral Updates
कोटा श्रीनिवास राव - फोटो : एक्स

वायरल तस्वीर ने सभी को चौंकाया था
दिवंगत अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव की बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। उनकी यह हालत देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता के एक पैर में पट्टी बंधी थी और दूसरे पैर में भी चोट के निशान थे। इसने उनकी बीमार हालत की ओर संकेत दिए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao: कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर अभिनेत चिरंजीवी, रवि तेजा और ब्रह्मानंदम ने दी श्रद्धांजलि

Kota Srinivasa Rao Death News: South Actor Kota Srinivasa Rao Passed Away Reason, Funeral Updates
कोटा श्रीनिवास - फोटो : एक्स
लगभग 750 फिल्मों में काम किया 
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से डेब्यू किया था। लगभग 40 साल से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

इन फिल्मों में विलेन, सर्पोटिंग एक्टर और कॉमेडियन का किरदार निभाने के लिए उन्हें 9 बार नंदी अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया। उनकी प्रमुख फिल्में 'दम्मू', 'सन ऑफ सत्यमूर्ती' और 'डेंजरस खिलाड़ी' थीं। तेलुगु के अलावा राव ने तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में कई फिल्में की थीं।



राव ने राजनीति में भी अपनी सेवाएं दी थीं। साल 1999 से लेकर 2004 तक वे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट से विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed