फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sophie Choudry Rides A Driverless Car says Trust Issues Fans Call It Scary Video goes viral

Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने की बिना ड्राइवर वाली कार से सैर, यूजर्स बोले खतरे से खाली नहीं, वीडियो वायरल

Sun, 20 Apr 2025 07:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Apr 2025 07:15 PM IST
सार

Sophie Choudry Rides Driverless Car: सोफी चौधरी ने बिना ड्राइवर वाली कार से सैर की है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि क्या वह इसे चलाना चाहेंगे? इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Sophie Choudry Rides A Driverless Car says Trust Issues Fans Call It Scary Video goes viral
सोफी चौधरी, ड्राइवरलेस कार - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechoudry

विस्तार

अभिनेत्री सोफी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें बिना ड्राइवर के कार में देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में सोफी ने लिखा है 'इस पर भरोसा करना जोखिम भरा है।' कई यूजर्स ने कहा है कि तकनीक का जमाना है। कई यूजर्स ने कहा है कि ये डरावना है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SOPHIE (@sophiechoudry)

सोफी चौधरी ने शेयर किया कार का वीडियो
सजी-धजी सोफी चौधरी ने बिना ड्राइवर वाली कार की झलक दिखाई है। उन्होंने लिखा 'सिर्फ मैं, एक कार और भरोसे का सवाल, क्या आप इसे चलाना चाहेंगे।' वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफी की कार अपने आप चल रही है। कार मैप के सहारे चल रही है।
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोफी चौधरी ने जो वीडियो शेयर किया है उस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है 'पूर्व प्रेमी के घर प्यार भेजने का सबसे अच्छा तरीका'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह डरावना है।' एक और यूजर ने लिखा है 'जबरदस्त तकनीक, ये डरावना नहीं है।'
Aamir Khan: इतनी सी बात के लिए आधी रात को मुश्ताक के घर पहुंच गए थे आमिर, एक्टर ने साझा किया किस्सा

Sophie Choudry Rides A Driverless Car says Trust Issues Fans Call It Scary Video goes viral
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

सोफी ने बताया ऋतिक को लगता है मंच से डर
हाल ही में ऋतिक रोशन ने अमेरिका का दौरा किया है। वह यहां अपने फैंस से मिले। इस दौरान उनसे सोफी चौधरी भी मिलीं। सोफी ने ऋतिक रोशन के बारे में बताया कि वह दयालू और मेहनती हैं। उन्होंने बताया कि ऋतिक को चोट लगी थी लेकिन वह अपने दर्शकों के लिए प्रदर्शन करना चाहते थे। सोफी ने बताया कि ऋतिक रोशन को मंच से डर लगता है।

सोफी चौधरी का काम
सोफी चौधरी को 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'मनी है तो हनी है' और 'हे बेबी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह एक बेहतरीन गायिका हैं और 2000 के दशक के शुरुआत में कई गानों के वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed