फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam shocked as pic viral with President Draupadi Murmu by fake X account says Can Put My Life In Danger

Sonu Nigam: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है...', अपना फर्जी एक्स अकाउंट देख भड़के सोनू निगम, साझा किया पोस्ट

Tue, 04 Feb 2025 01:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

एक फेक एक्स अकाउंट द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सोनू निगम की एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिस पर गायक भड़क गए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की।

विज्ञापन
Sonu Nigam shocked as pic viral with President Draupadi Murmu by fake X account says Can Put My Life In Danger
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

विस्तार

गायक सोनू निगम ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति उस समय की है, जब गायक को पीठ में गंभीर ऐंठन की शिकायत थी। मूल पोस्ट को भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया था। तस्वीर में सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आए थे। वहीं, अब उस तस्वीर को एक्स अकाउंट पर साझा किया गया, जिसे देख ऐसा लगा कि वह सोनू निगम का आधिकारिक एक्स अकाउंट है, लेकिन गायक ने अब खुद इसका सच बताया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सोनू निगम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फेक है, जिसके जरिए उनके बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं। ऐसे में उस पोस्ट के जरिए के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। दरअसल, उस एक्स अकाउंट से सोनू निगम की द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात वाली तस्वीर साझा की गई थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, 'जय जगन्नाथ। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया हमारे राष्ट्र की गौरव हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू निगम का पोस्ट
अब इस पर सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। गायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बारे में बात की। उन्होंने इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, 'मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस 'सोनू निगम सिंह' की एक भी विवादित पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ खेल रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है। और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, सब चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।'

विज्ञापन

सोनू निगम का सच में है फर्जी अकाउंट?
अपने बयान के साथ, सोनू ने फर्जी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया और सवाल किया, 'क्या यह भ्रामक नहीं है? लोग यह क्यों नहीं मानेंगे कि यह असली मैं हूं?' हालांकि, इस अकाउंट पर यूजर ने कहीं भी यह दावा नहीं किया है कि वह गायक सोनू निगम है। यूजर नेम में भी 'सोनू निगम सिंह' लिखा है। बायो में बताया गया है कि वह बिहार का रहने वाले हैं और एक क्रिमिनल लॉयर हैं, लेकिन उनके द्वारा किए जाने वाले पोस्ट को लोग गायक सोनू निगम की पोस्ट समझ कर साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed