फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam kapoor donates 12 inches of hair to charity and thankful to her father anil kapoor

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने 12 इंच लंबे बालों का किया दान, नेटिजंस ने उड़ाया मजाक; बोले- ‘इतना बड़ा बलिदान!’

Tue, 24 Jun 2025 09:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 24 Jun 2025 09:58 AM IST
सार

Sonam Kapoor Donates Her Hair: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें अपने बालों को दान करते देखा जा सकता है। इसके लिए यूजर्स उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Sonam kapoor donates 12 inches of hair to charity and thankful to her father anil kapoor
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने बालों को कटवाया है और एक अनोखा कदम उठाते हुए उन बालों को दान किया, जिस कारण से नेटिजंस उनका बहुत मजाक उड़ा रहे हैं। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने अपने लंबे बालों के लिए पिता अनिल कपूर का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

सोनम कपूर ने 12 इंच लंबे बालों का किया दान
सोमवार को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें सैलून में अपने बालों को छोटा करवाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते अभिनेत्री ने बताया, ‘मैंने अपने 12 इंच बाल कटवाए हैं। शायद वीडियो में यह छोटा लगे, लेकिन यह सच में एक फुट लंबा है।’ इसके साथ ही उन्होंंने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपने बालों को 12 इंच छोटा करवाने और दान करने का निर्णय लिया है। इतने खूबसूरत जींस के लिए धन्यवाद अनिल कपूर।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)



नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस अभिनेत्री का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए कहते हैं, 'इतना बड़ा बलिदान, आप इतने सारे बाल कैसे दान कर सकती हैं। आप पहचान में नहीं आ रही हैं, यह कब वापस उगेंगे। हे भगवान इन बालों से पूरे गांव के लिए विग बनाई जा सकती है।' एक और यूजर ने उन पर कटाक्ष करते हुए बोला, 'लग रहा है जैसे उन्होंने अपने बेकार बालों को काट दिए और उन डैमेज बालों को दान में दे दिया । वाह क्या सोच है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में गुस्से में लिखा कि ये 12 इंच नहीं, बल्कि छह इंच है। कुछ और यूजर्स ने अभिनेत्री के इस फैसले पर व्यंग्य किया है।







सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसके बाद उन्हें 'दिल्ली-6', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'आयशा' जैसी फिल्मों में देखा गया था। अभिनेत्री को आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed